Lakhimpur- Kheri : झोपड़ी में आग लगने से बेवा महिला का घर जला, लेखपाल ने किया नुकसान का आंकलन

घटना की जानकारी मिलने पर क्षेत्रीय लेखपाल संजय श्रीवास्तव ने बुधवार सुबह मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने नुकसान की रिपोर्ट तैयार कर तहसील प्रशासन को भेज दी है। तहसीलदार धौरहरा आदित्य

Apr 1, 2026 - 23:39
28 Views
Lakhimpur- Kheri : झोपड़ी में आग लगने से बेवा महिला का घर जला, लेखपाल ने किया नुकसान का आंकलन
AI Image

धौरहरा तहसील के जुगुनूपुर ग्राम पंचायत के मजरा नरैनाबाबा में बीती रात अचानक आग लग गई। इस हादसे में एक गरीब परिवार की पूरी गृहस्थी जलकर राख हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार सावित्री पत्नी सोवरन की झोपड़ी में मंगलवार देर रात किन कारणों से आग लगी, इसका पता नहीं चल पाया है। आग इतनी तेज थी कि झोपड़ी के अंदर रखा सारा सामान जल गया।

घटना की जानकारी मिलने पर क्षेत्रीय लेखपाल संजय श्रीवास्तव ने बुधवार सुबह मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने नुकसान की रिपोर्ट तैयार कर तहसील प्रशासन को भेज दी है। तहसीलदार धौरहरा आदित्य विशाल ने बताया कि आग लगने की सूचना मिली है और जल्द ही सरकारी नियमों के अनुसार पीड़िता को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

Also Click : Sambhal: दहेज, सट्टा और हैवानियत: पति ने गड़ासे से किया हमला, इंसाफ के लिए दर-दर भटक रही पीड़िता

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow