Lakhimpur- Kheri : शिक्षा संघर्ष फाउंडेशन में नए पदाधिकारियों की नियुक्ति, बेहतर शिक्षा व्यवस्था के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सौंपी जिम्मेदारी
फाउंडेशन के नए पदाधिकारियों में जितेंद्र दीक्षित को संगठन मंत्री और मोहम्मद नौशाद को क्षेत्रीय विस्तारक बनाया गया है। इसी तरह धनंजय तिवारी को संगठन मंत्री, कलविंदर सिंह को जिला युवा अधिकारी संयोजक प
लखीमपुर खीरी में शिक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से शिक्षा संघर्ष फाउंडेशन ने अपने संगठन का विस्तार किया है। लखनऊ स्थित प्रदेश कार्यालय से फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश गंभीर ने रिक्त पदों पर नए पदाधिकारियों की नियुक्ति के पत्र जारी किए हैं। यह नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई हैं। संगठन के पुनर्गठन की इस प्रक्रिया के माध्यम से शिक्षा के क्षेत्र में लगातार संघर्ष करने वाले सक्रिय कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
फाउंडेशन के नए पदाधिकारियों में जितेंद्र दीक्षित को संगठन मंत्री और मोहम्मद नौशाद को क्षेत्रीय विस्तारक बनाया गया है। इसी तरह धनंजय तिवारी को संगठन मंत्री, कलविंदर सिंह को जिला युवा अधिकारी संयोजक पलिया और मोहम्मद निसार को जिला संगठन मंत्री के पद पर नियुक्त किया गया है। सुधाकर त्रिपाठी को जिला संयोजक, देवेंद्र प्रताप सिंह को तहसील अध्यक्ष धौरहरा और पीयूष मिश्रा को नगर अध्यक्ष ईसानगर की जिम्मेदारी दी गई है।
इसके अलावा शिवसागर यादव को क्षेत्रीय संगठन मंत्री, ज्ञान जायसवाल को नगर अध्यक्ष धौरहरा, प्रांशु पांडेय को नगर अध्यक्ष शारदानगर, दीपक पाल को ब्लॉक अध्यक्ष नकहा, अंकित गौतम को संयोजक शारदानगर, अमित जायसवाल को संयोजक नकहा और दुर्गेश गिरि को ब्लॉक अध्यक्ष रमियाबेहड़ बनाया गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश गंभीर ने सभी नए साथियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और उम्मीद जताई कि सभी पूरी निष्ठा के साथ शिक्षा सुधार के कार्यों में योगदान देंगे।
Also Click : Hathras : हाथरस महिला थाने की पहल से टूटा परिवार फिर जुड़ा, रितु तोमर की काउंसलिंग से पारिवारिक विवाद सुलझा
What's Your Reaction?









