Hathras : हाथरस महिला थाने की पहल से टूटा परिवार फिर जुड़ा, रितु तोमर की काउंसलिंग से पारिवारिक विवाद सुलझा
हाथरस जनपद के महिला थाने में मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत एक बिखरते परिवार को बचाने में पुलिस ने सफलता प्राप्त की है। प्रभावी काउंसलिंग के माध्यम से एक गंभीर पारिवारिक विवाद को शां
हाथरस जनपद के महिला थाने में मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत एक बिखरते परिवार को बचाने में पुलिस ने सफलता प्राप्त की है। प्रभावी काउंसलिंग के माध्यम से एक गंभीर पारिवारिक विवाद को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझा लिया गया। इस पूरे मामले में महिला थाने में तैनात रितु तोमर की भूमिका महत्वपूर्ण रही, जिन्होंने अपनी समझाइश और प्रयासों से दोनों पक्षों के बीच चल रहे मनमुटाव को समाप्त कराया।
मामले के अनुसार, धौलपुर निवासी चंचल ने अपने पति अभिषेक और ससुरालीजनों के विरुद्ध मारपीट, गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार करने की शिकायत दर्ज कराई थी। इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए महिला थाना पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया। काउंसलिंग के दौरान रितु तोमर ने दोनों पक्षों की बातों को विस्तार से सुना और उन्हें आपसी समझदारी से जीवन बिताने के लिए प्रेरित किया। पुलिस की सकारात्मक पहल के बाद पति और ससुरालीजनों ने अपनी गलतियों को स्वीकार किया और भविष्य में किसी भी प्रकार का दुर्व्यवहार न करने का भरोसा दिया। वहीं पीड़िता ने भी आपसी सहमति से विवाद को खत्म करने की इच्छा जताई। दोनों पक्षों ने कानूनी कार्यवाही के बजाय आपसी समझौते को स्वीकार किया और साथ रहने का निर्णय लिया।
Also Click : Lucknow : गोशालाएं बनेंगी अर्थव्यवस्था का ग्रोथ इंजन, 'पंचगव्य' से यूपी में खड़ा होगा विशाल ऑर्गेनिक बाजार
What's Your Reaction?









