Hardoi: 80 फीट ऊंचा ध्वज बाबा भूतनाथ को समर्पित, अहिरोरी में भव्य आयोजन। 

जनपद मुख्यालय से लगभग 25 किलोमीटर दूर स्थित कस्बा अहिरोरी के सिद्ध स्थान बाबा भूतनाथ मंदिर (महर्षि मंगलगिरि आश्रम) में श्रद्धा

Mar 27, 2026 - 10:19
55 Views
Hardoi: 80 फीट ऊंचा ध्वज बाबा भूतनाथ को समर्पित, अहिरोरी में भव्य आयोजन। 
80 फीट ऊंचा ध्वज बाबा भूतनाथ को समर्पित, अहिरोरी में भव्य आयोजन। 

हरदोई। जनपद मुख्यालय से लगभग 25 किलोमीटर दूर स्थित कस्बा अहिरोरी के सिद्ध स्थान बाबा भूतनाथ मंदिर (महर्षि मंगलगिरि आश्रम) में श्रद्धा और आस्था का अनूठा संगम देखने को मिला। यहां मंदिर परिसर में समिति पदाधिकारियों और ग्रामीण भक्तों के सहयोग से बाबा भूतनाथ को समर्पित 80 फीट ऊंचा भव्य ध्वज स्थापित किया गया।

यह ध्वज लगभग 5 मीटर लंबा और 3 मीटर चौड़ा है, जो दूर से ही आकर्षण का केंद्र बन रहा है। विशेष बात यह है कि ध्वज के खंभे को रेडियम से सजाया गया है, जिससे यह रात के अंधेरे में भी चमकता रहेगा और मंदिर परिसर का दृश्य और भी मनमोहक बनेगा। इसके साथ ही मंदिर परिसर में बाबा भूतनाथ का नया बोर्ड भी लगाया गया है, जिसे आकर्षक लाइटों से सजाया गया है।

इस पावन अवसर पर आश्रम के बाल महंत दिव्यगिरि जी महाराज की अगुवाई में विधिवत पूजा-अर्चना कर ध्वज स्थापना की गई। कार्यक्रम में आश्रम के संचालक रुद्रेश शुक्ला, संरक्षक जगई पंडित, आचार्य पवन तिवारी, कृष्णेश शुक्ला, कुलदीप त्रिपाठी, कृष्णम शुक्ला सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

इसके अलावा आलोक सैनी, सचिन मिश्रा, राहुल गुप्ता, अभिषेक मिश्रा, महेश बाबा, रानू सिंह, श्याम सुंदर गुप्ता, आशीष सोनू, सागर, राघवेन्द्र, मोनू, मोहित सेठ, मनसा गुप्ता, नितिन मिश्रा, शरद सिंह समेत सैकड़ों श्रद्धालुओं ने कार्यक्रम में भाग लेकर बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया। ध्वज स्थापना के साथ ही पूरा मंदिर परिसर भक्ति-भाव से सराबोर हो गया। श्रद्धालुओं ने इसे क्षेत्र के लिए आस्था और आध्यात्मिक ऊर्जा का नया प्रतीक बताया।

Also Read- Hardoi: मथुरा में ‘सावित्रीबाई फुले शिक्षा सम्मान समारोह’ का आयोजन, हरदोई की तीन प्रतिभाओं को मिलेगा सम्मान।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow