Hathras : पुलिस ने मिशन शक्ति के तहत महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा व अधिकारों के प्रति किया जागरूक
अभियान के दौरान बालिकाओं को सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं जैसे गुड टच-बैड टच और साइबर अपराधों से बचाव के तरीकों के बारे में विस्तार से बताया गया। इसके साथ ही आपातकालीन स्थिति में तुरंत स
हाथरस जनपद में पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में मिशन शक्ति अभियान के पांचवें चरण के अंतर्गत महिलाओं और बालिकाओं को सशक्त बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस मुहिम के तहत जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में तैनात एंटी रोमियो टीम और महिला बीट आरक्षियों ने स्कूल, कॉलेज, बाजार, रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड जैसे सार्वजनिक स्थानों पर पहुँचकर संवाद किया। पुलिस टीम ने महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों की जानकारी दी और किसी भी विषम परिस्थिति में निडर होकर आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया।
अभियान के दौरान बालिकाओं को सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं जैसे गुड टच-बैड टच और साइबर अपराधों से बचाव के तरीकों के बारे में विस्तार से बताया गया। इसके साथ ही आपातकालीन स्थिति में तुरंत सहायता प्राप्त करने के लिए हेल्पलाइन नंबर 1090, 181, 112, 1098 और 1930 के प्रयोग की जानकारी दी गई। पुलिस कर्मियों ने सरकार द्वारा संचालित जनहितकारी योजनाओं जैसे कन्या सुमंगला, उज्जवला और आयुष्मान योजना के लाभों के बारे में भी जागरूक किया, ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें। पुलिस का यह प्रयास महिलाओं के मन से भय दूर करने और समाज में उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में एक प्रभावी कदम है।
Also Click : Lucknow : गोशालाएं बनेंगी अर्थव्यवस्था का ग्रोथ इंजन, 'पंचगव्य' से यूपी में खड़ा होगा विशाल ऑर्गेनिक बाजार
What's Your Reaction?









