Hathras : युवक की हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर आक्रोश, कांग्रेस नेता चंद्रगुप्त विक्रमादित्य पीड़ित परिवार के साथ धरने पर बैठे

चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि पीड़ित परिवार गहरे सदमे में है, लेकिन पुलिस अब तक आरोपियों को पकड़ने में नाकाम रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही

Mar 26, 2026 - 23:01
54 Views
Hathras : युवक की हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर आक्रोश, कांग्रेस नेता चंद्रगुप्त विक्रमादित्य पीड़ित परिवार के साथ धरने पर बैठे
Hathras : युवक की हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर आक्रोश, कांग्रेस नेता चंद्रगुप्त विक्रमादित्य पीड़ित परिवार के साथ धरने पर बैठे

हाथरस के मुरसान क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव बिशुनदास में युवक रितेश उर्फ छोटू की हत्या के मामले में पुलिस की कार्यवाही से असंतुष्ट परिजनों और ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बड़ी संख्या में लोगों ने जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान पीड़ित परिवार को समर्थन देने पहुँचे कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य भी उनके साथ धरने पर बैठ गए। प्रदर्शन के दौरान पुलिस अधिकारियों और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी बहस भी देखने को मिली।

चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि पीड़ित परिवार गहरे सदमे में है, लेकिन पुलिस अब तक आरोपियों को पकड़ने में नाकाम रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही दोषियों को जेल नहीं भेजा गया, तो कांग्रेस पार्टी जनता के साथ मिलकर जिला स्तर पर बड़ा आंदोलन शुरू करेगी। उन्होंने कहा कि न्याय दिलाने के लिए लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष जारी रहेगा। धरने में कुलदीप कुमार सिंह, बीना गुप्ता, कृष्ण गुप्ता, आमना बेगम, अविनाश चंद्र पचौरी और ऋषि कुमार कौशिक सहित कई कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने एक सुर में प्रशासन से सुरक्षा और न्याय सुनिश्चित करने की मांग की है।

Also Click : Lucknow : गोशालाएं बनेंगी अर्थव्यवस्था का ग्रोथ इंजन, 'पंचगव्य' से यूपी में खड़ा होगा विशाल ऑर्गेनिक बाजार

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow