Barabanki : खेत से लापता बच्ची का शव गेहूं के खेत में मिला, गला घोंटकर हत्या की आशंका
दोपहर के समय जब पूरा परिवार खाना खाने घर गया, तो उनकी चौथे नंबर की बेटी अनुष्का अचानक लापता हो गई। काफी तलाश करने के बाद शाम को घर से कुछ दूरी पर स्थित एक गेहूं के खेत में अनुष्का
बाराबंकी के मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां नौ साल की बच्ची की हत्या कर उसका शव खेत में फेंक दिया गया। बसारी गांव निवासी रामू मौर्य अपने परिवार के साथ खेत में काम कर रहे थे। दोपहर के समय जब पूरा परिवार खाना खाने घर गया, तो उनकी चौथे नंबर की बेटी अनुष्का अचानक लापता हो गई। काफी तलाश करने के बाद शाम को घर से कुछ दूरी पर स्थित एक गेहूं के खेत में अनुष्का का शव मिला। बच्ची की हालत देखकर हत्या की आशंका जताई जा रही है क्योंकि उसका गला कसा हुआ था और कपड़े अस्त-व्यस्त थे।
इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वाड के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और बारीकी से जांच शुरू की। पुलिस ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए हर पहलू की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह साफ हो पाएगी। फिलहाल पुलिस ने शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया है और आरोपियों की तलाश में जुटी है।
Also Click : Hathras : हाथरस महिला थाने की पहल से टूटा परिवार फिर जुड़ा, रितु तोमर की काउंसलिंग से पारिवारिक विवाद सुलझा
What's Your Reaction?









