Barabanki : 16 मुकदमों में वांछित आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

घायल अवस्था में उसे तुरंत इलाज के लिए बड़ा गांव के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान मसौली क्षेत्र के बंजारनपुरवा जमालपुर निवासी बकरीदी उर्फ गरीबा के रूप में हु

Mar 27, 2026 - 22:34
40 Views
Barabanki : 16 मुकदमों में वांछित आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
Barabanki : 16 मुकदमों में वांछित आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

बाराबंकी में मसौली और सफदरगंज पुलिस की संयुक्त टीम ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए कई जिलों में वांछित अपराधी को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस टीम मसौली क्षेत्र के बड़ा गांव स्टेडियम मोड़ से चंदनपुरवा तिराहे की ओर गश्त कर रही थी, तभी उन्हें एक बाइक सवार आता दिखाई दिया। पुलिस ने जब घेराबंदी कर उसे रोकने का प्रयास किया, तो उसने भागते हुए पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस द्वारा आत्मरक्षा में चलाई गई गोली आरोपी के पैर में लगी, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा और पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

घायल अवस्था में उसे तुरंत इलाज के लिए बड़ा गांव के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान मसौली क्षेत्र के बंजारनपुरवा जमालपुर निवासी बकरीदी उर्फ गरीबा के रूप में हुई है। पुलिस जांच में पता चला है कि वह गोवंश संरक्षण अधिनियम से जुड़े मामलों में वांछित था और उस पर बाराबंकी के अलावा बहराइच, सीतापुर, बलरामपुर और श्रावस्ती जैसे जिलों में कुल 16 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी के पास से एक मोटरसाइकिल और अवैध हथियार बरामद किया है।

Also Click : Hathras : हाथरस महिला थाने की पहल से टूटा परिवार फिर जुड़ा, रितु तोमर की काउंसलिंग से पारिवारिक विवाद सुलझा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow