Ambedkarnagar : विंध्याचल सिंह की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि, समाज सेवा और संघर्षों को किया याद

महात्मा गोविंद साहब इंटर कॉलेज दुलहूपुर में भी श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ। प्रधानाचार्य सुमन सिंह के नेतृत्व में शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान वक्ताओं ने उनके

By INA News Desk
Mar 27, 2026 - 22:36
70 Views
Ambedkarnagar : विंध्याचल सिंह की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि, समाज सेवा और संघर्षों को किया याद
Ambedkarnagar : विंध्याचल सिंह की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि, समाज सेवा और संघर्षों को किया याद

अंबेडकरनगर में समाजसेवी और भाजपा नेता विंध्याचल सिंह की पुण्यतिथि पर विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया गया। अपनी कड़ी मेहनत और संघर्ष के बल पर पहचान बनाने वाले विंध्याचल सिंह के व्यक्तित्व पर मौजूद लोगों ने विस्तार से चर्चा की। उनके आवास पर सुपुत्र और भियांव ब्लॉक प्रमुख गौरव सिंह के नेतृत्व में हवन-पूजन और शांति पाठ का आयोजन किया गया, जिसमें परिवार और शुभचिंतकों ने भाग लिया।

वहीं, महात्मा गोविंद साहब इंटर कॉलेज दुलहूपुर में भी श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ। प्रधानाचार्य सुमन सिंह के नेतृत्व में शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान वक्ताओं ने उनके सामाजिक जीवन और जनसेवा के कार्यों को प्रेरणादायक बताया। स्कूल के कर्मचारियों और बच्चों ने सामूहिक रूप से उनकी याद में प्रार्थना की। वक्ताओं ने कहा कि विंध्याचल सिंह ने अपने जीवन में जमीन से जुड़कर जो मुकाम हासिल किया, वह आने वाली पीढ़ी के लिए एक मिसाल है। कार्यक्रमों में भारी संख्या में स्थानीय लोग और समर्थक शामिल हुए।

Also Click : Hathras : हाथरस महिला थाने की पहल से टूटा परिवार फिर जुड़ा, रितु तोमर की काउंसलिंग से पारिवारिक विवाद सुलझा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow