Hardoi News: क्रांतिकारी गरीब सेवा फाउंडेशन संस्थान ने मनाया पांचवा स्थापना दिवस। 

संस्था को पांचवें स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए हर युवाओं को समाज सेवा (social service) के क्षेत्र में आगे आने के लिए प्रेरित किया...

Feb 19, 2025 - 18:25
52 Views
Hardoi News: क्रांतिकारी गरीब सेवा फाउंडेशन संस्थान ने मनाया पांचवा स्थापना दिवस। 

Hardoi News: क्रांतिकारी गरीब सेवा संस्थान के पांचवें स्थापना दिवस पर सीतापुर जिले के मिश्रिख के नरसिघौंली क्षेत्र में संस्था के पांचवा दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष मुकेश विक्रम सिंह अध्यक्ष विक्रम सिंह राष्ट्रीय सचिव श्याम सिंह एवं अंकित सिंह परमार तथा कार्यक्रम के आयोजन रितेश सिंह भदौरिया ने सभी का स्वागत किया। 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बबलू सिंह चेयरमैन प्रतिनिधि मिश्रिख नैमिषारण्य एवं मुख्य अतिथि कुंवर बृजेश सिंह राजावत प्रदेश महासचिव सचिव लोकतांत्रिक ने कार्यक्रम में आकर वीर शिवाजी महाराज की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर बहुत अच्छे तरीके से प्रकाश डालते हुए संस्थान के माध्यम से आज के युवाओं को जागरूक किया और संस्था को पांचवें स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए हर युवाओं को समाज सेवा के क्षेत्र में आगे आने के लिए प्रेरित किया संस्था के द्वारा सभी सम्मानित पदाधिकारी को स्मृति चित्र एवं अंग वस्त्र दान कर सभी का स्वागत किया गया संस्था के अध्यक्ष योगेश विक्रम सिंह ने कहा कि हमारी संस्था इसी प्रकार जीवन पर्यन्त जरूरतमंद लोगों की मदद करती रहेगी।

Also Read- Hardoi News: विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन।

वक्ता के रूप में अंकित सिंह परमार ने शिवाजी महाराज के जीवन को सभी के बीच रखा किस प्रकार से उन्होंने अपनी व्यवस्था से मराठा साम्राज्य की स्थापना की कार्यक्रम का समापन सभी में खड़े होकर वीर शिवाजी महाराज के जय घोष के साथ किया संस्था के कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुकेश विक्रम सिंह योगेश विक्रम सिंह रितेश सिंह भदोरिया सौरभ सिंह भदौरिया सौरभ वर्मा श्याम सिंह अतुल सिंह अंकित सिंह वर्मा शिव बहादुर सिंह विजय मिश्रा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सहयोगी सदस्य मौजूद रहे। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow