Barabanki : बाराबंकी में लिफ्ट के बहाने चांदी लूटने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 656 ग्राम चांदी बरामद

सफदरगंज पुलिस ने सराय का स्थान मोड़ पर अपाचे बाइक के साथ दोनों को पकड़ा। उनके पास से चोरी की गई 656 ग्राम चांदी की सिल्ली बरामद हुई। यह घटना लखनऊ-अयोध्या

By INA News Desk
Feb 28, 2026 - 21:46
57 Views
Barabanki : बाराबंकी में लिफ्ट के बहाने चांदी लूटने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 656 ग्राम चांदी बरामद
Barabanki : बाराबंकी में लिफ्ट के बहाने चांदी लूटने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 656 ग्राम चांदी बरामद

बाराबंकी के सफदरगंज थाना क्षेत्र में पिछले साल लिफ्ट देने के बहाने चुराई गई चांदी पुलिस ने बरामद कर ली। यह चांदी सिल्ली के रूप में दो युवकों के पास से मिली। बस्ती जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के महसो गांव निवासी किशन सोनी और पचीसा गांव निवासी आकाश शर्मा पुत्र विनय प्रकाश को गिरफ्तार किया गया।

सफदरगंज पुलिस ने सराय का स्थान मोड़ पर अपाचे बाइक के साथ दोनों को पकड़ा। उनके पास से चोरी की गई 656 ग्राम चांदी की सिल्ली बरामद हुई। यह घटना लखनऊ-अयोध्या राजमार्ग पर दादरा इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पास हुई थी जहां लिफ्ट के बहाने लूट की गई। पुलिस ने अपराध में इस्तेमाल बाइक भी जब्त की।

Also Click : Sambhal : वक्त की कमी और कानूनी पेच में उलझा 'नेजा मेला', अध्यक्ष शाहिद मसूदी बोले- अब सुप्रीम कोर्ट की तैयारी?

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow