Prayagraj : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की विवेकानंद शाखा में वार्षिक उत्सव, अनुशासन और एकता का प्रदर्शन

विभाग शारीरिक शिक्षण प्रमुख शिव प्रकाश ने स्वयंसेवकों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि शाखा गंगा की धारा की तरह है जहां रोज डुबकी लगती है। शाखा में कभी छुट्टी नहीं

Feb 28, 2026 - 21:44
 0  2
Prayagraj : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की विवेकानंद शाखा में वार्षिक उत्सव, अनुशासन और एकता का प्रदर्शन
Prayagraj : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की विवेकानंद शाखा में वार्षिक उत्सव, अनुशासन और एकता का प्रदर्शन

प्रयागराज के प्रयाग उत्तर क्षेत्र की विवेकानंद शाखा ने समयामाई पार्क में वार्षिक उत्सव मनाया। इस दौरान स्वयंसेवकों ने गणवेश में सामूहिक सूर्य नमस्कार और योगासन करके अनुशासन तथा एकजुटता का उदाहरण पेश किया।

विभाग शारीरिक शिक्षण प्रमुख शिव प्रकाश ने स्वयंसेवकों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि शाखा गंगा की धारा की तरह है जहां रोज डुबकी लगती है। शाखा में कभी छुट्टी नहीं होती और साल में एक बार पूरी शाखा की कार्यप्रणाली का प्रदर्शन किया जाता है। शाखा संघ की प्राण वायु है और संघ शाखा पर ही टिका है। शाखा व्यक्ति निर्माण का मुख्य केंद्र है। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय नगर के नगर संघ चालक फूलसिंह ने की। संचालन नगर कार्यवाह सुधीर ने किया। इस मौके पर प्रांत प्रचार प्रमुख मुरारजी त्रिपाठी, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य नागेंद्र, रामकुमार नगर व्यवस्था प्रमुख छविपाल सिंह, पार्षद आनंद अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में महिलाएं और सम्मानित नागरिक मौजूद रहे।

Also Click : Sambhal : वक्त की कमी और कानूनी पेच में उलझा 'नेजा मेला', अध्यक्ष शाहिद मसूदी बोले- अब सुप्रीम कोर्ट की तैयारी?

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow