Barabanki: देवा फिशरीज लूट का पर्दाफाश: 8 आरोपियों को किया गिरफ्तार, लूट का माल और असलहे बरामद।

जहांगीराबाद थाना क्षेत्र स्थित मिश्रीपुर गॉव स्थित देवा फिशरीज में बीते गणतंत्रता दिवस की रात हुई लूट का पुलिस ने पर्दाफाश कर

By INA News Desk
Jan 30, 2026 - 19:22
55 Views
Barabanki: देवा फिशरीज लूट का पर्दाफाश: 8 आरोपियों को किया गिरफ्तार, लूट का माल और असलहे बरामद।
Advertisement
Advertisement

बाराबंकी। जहांगीराबाद थाना क्षेत्र स्थित मिश्रीपुर गॉव स्थित देवा फिशरीज में बीते गणतंत्रता दिवस की रात हुई लूट का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया। मामले में आठ आरोपियों को दबोच कर उनके पास लूटे गए मोबाइल फोन और नकदी के साथ असलहो की बरामदगी की है  

पुलिस लाइन सभागार में अपर पुलिस अधिक्षक दक्षिणी विकास चन्द्र त्रिपाठी ने लूट काण्ड का पर्दाफाश किया। उन्होंने बताया कि देवा फिशरीज के मुंशी दरोगा उर्फ़ समीउल्ला पुत्र झिन्कन जो नेपाल के जनपद कपिलवस्तु के चन्वटा जिले के ग्राम कदरवेत का निवासी है। उसने जहांगीराबाद थाने पर बीती 26 तारीख की रात फिशरीज में लूट होने का मामला दर्ज कराया था। लुटेरों द्वारा फार्म हॉउस के अंदर घुसकर अलमारी में रखे रूपये और पांच मोबाइल फोन की लूट की गई थी। घटना को एसपी ने गंभीरता से लेते हुए स्वाट, सर्विलांस और जहांगीराबाद पुलिस की संयुक्त टीमों को घटना के खुलासे के निर्देश दिए गए थे। मुखबिर की सूचना पर कुल आठ आरोपियों को जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के पलिया मसूदपुर गॉव के तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए मुकेश कुमार निवासी गनौरा, शिवराज निवासी बंकी दक्षिण टोला, देवाशीष सिंह चौहान निवासी बालागंज लखनऊ, राजकुमार उऱ प्रज्ञादीप रंजन उर्फ़ राज निवासी देवा मामापुर, मो. सोनू निवासी सिपहिया, जुनैद निवासी ग्राम बरेठी, नौसाद बीकेटी भौनी लखनऊ, सुहेल निवासी ककरहा मोड़ बाईपास देवा है। इनके द्वारा पूर्व में कई बार मछली फार्म हॉउस की रेकी की गई थी और वीडियो बनाने के दौरान रूपये रखे जाने के स्थान का पता लगा लिया था। 
अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जांच में पता चला है कि ये गैंग लूट आदि घटनाओ को अंजाम देता रहा है। मुकेश और वांछित आरोपी सूरज और आंशू ने योजना बनाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया था। पूर्व में रेकी के दौरान इस गैंग ने पता कर लिया था कि फार्म हाउस पर कितने लोग रहते है, पैसा कहा रखा है। कहा कि वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है।

Also Read- दिल्ली के सीलमपुर में बिरयानी खाते युवक को अज्ञात हमलावरों ने मारी गोली: जीटीबी अस्पताल में डॉक्टरों ने घोषित किया मृत, पुलिस ने शुरू की जांच, सीसीटीवी फुटेज की हो रही पड़ताल

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement