Lakhimpur- Kheri : धौरहरा नगर पंचायत में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला सफाई मित्रों का सम्मान, स्वास्थ्य जांच शिविर भी हुआ
सफाई मित्र सुरक्षा शिविर के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धौरहरा में स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। शिविर में महिला सफाई मित्रों की जांच हुई और उन्हें स्वास्थ्य संबंधी जरूरी
लखीमपुर खीरी के धौरहरा नगर पंचायत कार्यालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला सफाई मित्रों को सम्मानित किया गया। उनके योगदान की सराहना की गई। नगर पंचायत अध्यक्ष नफीस खां ने निकाय में काम करने वाली महिला सफाई कर्मियों को अंगवस्त्र और प्रशस्ति पत्र देकर उनका हौसला बढ़ाया।
इस मौके पर सफाई मित्र सुरक्षा शिविर के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धौरहरा में स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। शिविर में महिला सफाई मित्रों की जांच हुई और उन्हें स्वास्थ्य संबंधी जरूरी सलाह दी गई। चिकित्सकों ने नियमित जांच कराने और सफाई काम के दौरान सुरक्षा के उपाय अपनाने की बात कही।
नगर पंचायत अध्यक्ष नफीस खां ने कहा कि सफाई मित्र नगर की स्वच्छता की आधारशिला हैं। उनके मेहनत से ही शहर स्वच्छ और स्वस्थ रहता है। नगर पंचायत सफाई कर्मियों के सम्मान और सुविधाओं के लिए लगातार काम करती रहेगी। कार्यक्रम में नगर पंचायत के कर्मचारी, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी और अन्य लोग मौजूद रहे।
What's Your Reaction?











