Lakhimpur- Kheri : रामवाटिका धाम में भक्त प्रह्लाद लीला का भावपूर्ण मंचन, श्रद्धालु भावविभोर हुए
रात में आयोजित रासलीला में भक्त प्रह्लाद प्रसंग का जीवंत मंचन हुआ। धौरहरा और आसपास के गांवों से हजारों लोग इसे देखने आए। कार्यक्रम की शुरुआत रामवाटिका धाम के प्रबंधक भगौती
लखीमपुर खीरी में संत तुलसीदास की कर्मस्थली रामवाटिका धाम में चल रहे संत तुलसीदास महोत्सव और श्रीराम नाम महायज्ञ के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। उन्होंने यज्ञ स्थल की परिक्रमा की, वैदिक मंत्रों के बीच आहुतियां दीं और धार्मिक लाभ प्राप्त किया।
रात में आयोजित रासलीला में भक्त प्रह्लाद प्रसंग का जीवंत मंचन हुआ। धौरहरा और आसपास के गांवों से हजारों लोग इसे देखने आए। कार्यक्रम की शुरुआत रामवाटिका धाम के प्रबंधक भगौती प्रसाद शुक्ला ने बांके बिहारी जी की आरती से की। वृंदावन से आए कलाकारों ने प्रह्लाद की भगवान विष्णु के प्रति अटूट भक्ति और हिरण्यकश्यप के अत्याचारों के प्रसंगों को भावपूर्ण ढंग से प्रस्तुत किया। कलाकारों के जीवंत अभिनय और भक्ति भाव से दर्शक भावुक हो गए और पूरा पंडाल जयकारों से गूंज उठा।
दिन में लक्ष्मण शक्ति, कुंभकर्ण वध, मेघनाद वध और रावण वध जैसी लीलाओं का भी आकर्षक मंचन हुआ, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। इस अवसर पर भगौती प्रसाद शुक्ला, रामकुमार शर्मा, अचल अवस्थी, बालकृष्ण दीक्षित, रामबाबू शुक्ला, श्याम बाबू शुक्ला, योगेंद्र मिश्रा, शिवबालक दीक्षित, उपेंद्र मिश्रा समेत समिति के कई सदस्य मौजूद रहे और व्यवस्थाओं में सक्रिय सहयोग किया।
What's Your Reaction?











