Lakhimpur- Kheri : लखीमपुर खीरी में डॉ अंशुल गुप्ता ने फेफड़े से पानी निकालकर युवक पीयूष की जान बचाई

एक युवक पीयूष अवस्थी निवासी गढ़ी रोड कांशीराम कॉलोनी के फेफड़ों में पानी भर जाने से सांस लेना मुश्किल हो गया था। दर्द इतना बढ़ गया कि जीने की उम्मीद कम लग रही थी।

Mar 12, 2026 - 23:35
 0  2
Lakhimpur- Kheri : लखीमपुर खीरी में डॉ अंशुल गुप्ता ने फेफड़े से पानी निकालकर युवक पीयूष की जान बचाई
Lakhimpur- Kheri : लखीमपुर खीरी में डॉ अंशुल गुप्ता ने फेफड़े से पानी निकालकर युवक पीयूष की जान बचाई

लखीमपुर खीरी के जिला अस्पताल में तैनात डॉ अंशुल गुप्ता (एमबीबीएस, एमडी) ने अपने सरल स्वभाव और कुशल इलाज से इलाके में अच्छी पहचान बनाई है। सरकारी अस्पताल में लोगों की सोच पहले बदल रही थी लेकिन डॉ अंशुल की तैनाती के बाद कई गंभीर मरीजों का इलाज कर उनकी जान बचाई गई है।

एक युवक पीयूष अवस्थी निवासी गढ़ी रोड कांशीराम कॉलोनी के फेफड़ों में पानी भर जाने से सांस लेना मुश्किल हो गया था। दर्द इतना बढ़ गया कि जीने की उम्मीद कम लग रही थी। जिला अस्पताल में भर्ती होते ही डॉ अंशुल गुप्ता ने तुरंत स्थिति देखी और नली डालकर फेफड़ों से करीब एक लीटर पानी निकाला। इससे युवक की सांसें फिर चलने लगीं और हालत सामान्य हो गई। परिजनों ने डॉ अंशुल गुप्ता को ईश्वर का रूप मानकर दिल से आभार जताया और धन्यवाद दिया।

Also Click : Hardoi : एक्सीडेंट मामले में त्वरित कार्रवाई न करने पर प्रभारी निरीक्षक निलंबित पुलिस अधीक्षक ने विभागीय जांच के आदेश दिए

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow