8 दिन वेंटिलेटर पर जिंदगी-मौत से जंग... हसीना बेगम हॉस्पिटल में 4 साल के अदीब ने जीती जिंदगी की बाजी
सांप के डसने के बाद गंभीर हालत में पहुंचे चार साल के अदीब ने आठ दिन वेंटिलेटर पर रहकर जिंदगी की जंग जीत ली। डॉक्टरों की देखरेख के बाद अब मासूम पूरी तरह स्वस्थ है।
Report : उवैस दानिश, सम्भल
सांप के डसने के बाद जिंदगी और मौत से जूझ रहे चार साल के मासूम अदीब ने आखिरकार जिंदगी की जंग जीत ली। गंभीर हालत में हसीना बेगम हॉस्पिटल लाए गए अदीब की हालत इतनी नाजुक थी कि डॉक्टरों की टीम ने उसे वेंटिलेटर पर रखा। करीब आठ दिनों तक वेंटिलेटर पर इलाज चलने के बाद मासूम की हालत में लगातार सुधार हुआ और आखिरकार वह पूरी तरह स्वस्थ हो गया।

बताया गया कि सांप के काटने के बाद अदीब को पहले जिला अस्पताल ले जाया गया था, जहां उसकी हालत बिगड़ने पर परिजन उसे गंभीर स्थिति में हसीना बेगम हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों की टीम ने तत्काल इलाज शुरू किया और बच्चे को वेंटिलेटर पर रखा। डॉक्टरों की निगरानी में करीब आठ दिनों तक चले इलाज के दौरान अदीब की हालत धीरे-धीरे बेहतर होती गई।

डॉक्टरों के मुताबिक इलाज के दौरान मासूम ने दोबारा खाना-पीना शुरू किया, इसके बाद बोलने और चलने-फिरने की स्थिति में भी सुधार हुआ। एक अक्टूबर को अदीब को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। इस मौके पर सेठ कासिम ने फूल-माला पहनाकर मासूम का स्वागत किया। अदीब के स्वस्थ होकर अस्पताल से बाहर निकलते ही परिजनों के चेहरे पर खुशी साफ नजर आई। वहीं, जिला अस्पताल में गलत इंजेक्शन लगाए जाने के मामले में डीएम ने फार्मेसिस्ट मनोज कुमार को निलंबित किया था।
What's Your Reaction?