Hardoi News: हरदोई में जनगणना-2027 की तैयारियों की समीक्षा, डीएम राहुल पाण्डेय ने समयबद्ध कार्य पूरा करने के दिए निर्देश

जिलाधिकारी एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी राहुल पाण्डेय की अध्यक्षता में गुरुवार को स्वामी विवेकानन्द सभागार में जिला

By INA News Desk
Oct 1, 2026 - 21:03
4 Views
Hardoi News: हरदोई में जनगणना-2027 की तैयारियों की समीक्षा, डीएम राहुल पाण्डेय ने समयबद्ध कार्य पूरा करने के दिए निर्देश

हरदोई। जिलाधिकारी एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी राहुल पाण्डेय की अध्यक्षता में गुरुवार को स्वामी विवेकानन्द सभागार में जिला स्तरीय जनगणना समन्वय समिति (डिस्ट्रिक्ट सेंसस को-ऑर्डिनेशन कमिटी) की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जनगणना-2027 के द्वितीय चरण में जनसंख्या गणना की तैयारियों, चार्ज अधिकारियों द्वारा अब तक किए गए कार्यों तथा आगामी व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समयसीमा के भीतर जनगणना से जुड़े आवश्यक प्रबंध पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वगणना (Self Enumeration) के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार कराने और कार्ययोजना तैयार कर अधिक से अधिक लोगों को स्वगणना के लिए प्रेरित करने को कहा।

डीएम ने प्रशिक्षण कार्यक्रमों को भी निर्धारित समय के अनुसार पूरा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनगणना का कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण है, इसलिए सभी संबंधित अधिकारी अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा और गंभीरता के साथ निर्वहन सुनिश्चित करें। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी नेहा ब्याडवाल, अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) एवं जिला जनगणना अधिकारी दीपाली भार्गव, अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी, नगर मजिस्ट्रेट संजय कुमार सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Also Read- Crime News Hardoi: हरदोई में चोरी का खुलासा: सफेद धातु की 5 अंगूठियों और नकदी के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow