Crime News Hardoi: हरदोई में चोरी का खुलासा: सफेद धातु की 5 अंगूठियों और नकदी के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

कोतवाली शहर पुलिस ने चोरी के दो मामलों का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे

By INA News Desk
Oct 1, 2026 - 11:09
9 Views
Crime News Hardoi: हरदोई में चोरी का खुलासा: सफेद धातु की 5 अंगूठियों और नकदी के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

हरदोई। कोतवाली शहर पुलिस ने चोरी के दो मामलों का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, सफेद धातु की पांच अंगूठियां और 5,900 रुपये नकद बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, डी-ब्लॉक कोयल बाग कॉलोनी निवासी राजकुमार चौधरी के घर से 15 सितंबर की शाम चांदी की अंगूठी और 10 हजार रुपये चोरी होने के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके अलावा आजाद नगर निवासी राखी के घर से 23 सितंबर की सुबह सफेद धातु की अंगूठियां और 5 हजार रुपये चोरी होने तथा घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे तोड़े जाने की शिकायत पर भी मुकदमा दर्ज किया गया था।

विवेचना के दौरान पुलिस ने दोनों मामलों में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी करते हुए जांच आगे बढ़ाई। 30 सितंबर को कोतवाली शहर पुलिस ने प्रकाश में आए तीन आरोपियों चांद मियां उर्फ चांदू, करन उर्फ डमरू और यश श्रीवास्तव, सभी निवासी लाइन पुरवा, थाना कोतवाली शहर, हरदोई को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल, सफेद धातु की पांच अंगूठियां और 5,900 रुपये नकद बरामद किए हैं। मामले में पुलिस द्वारा आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Also Read- Gurugram News: ओल्ड गुरुग्राम के मंदिर गेट पर 6 माह की बच्ची को पटककर भागा युवक, सिर में आई गंभीर चोट; CCTV फुटेज से तलाश में जुटी पुलिस

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow