Hardoi Crime News: संडीला पुलिस ने चोरी के मामले में चार आरोपियों को किया गिरफ्तार, नकदी समेत किराना सामान बरामद

संडीला थाना पुलिस ने दुकान में चोरी के मामले का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे

By INA News Desk
Sep 1, 2026 - 18:11
5 Views
Hardoi Crime News: संडीला पुलिस ने चोरी के मामले में चार आरोपियों को किया गिरफ्तार, नकदी समेत किराना सामान बरामद

हरदोई। संडीला थाना पुलिस ने दुकान में चोरी के मामले का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया किराना सामान और 2,030 रुपये की नकदी बरामद की है। बरामद सामान में छोटी-बड़ी इलायची और बादाम शामिल हैं।

पुलिस के मुताबिक, 31 अगस्त 2026 को संडीला थाना क्षेत्र के मोहल्ला बहादुरनगर निवासी राजेश कुमार ने शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि अज्ञात लोगों ने उनकी दुकान की टीन काटकर किराने का सामान और नकदी चोरी कर ली। शिकायत के आधार पर थाना संडीला में मुकदमा संख्या 338/26 के तहत धारा 305(a)/331(4) बीएनएस में मामला दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान मामले में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई। जांच के दौरान पुलिस ने मामले में प्रकाश में आए आशीष कुमार, पवन कुमार, गौतम और नीतू को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में आशीष कुमार और गौतम उन्नाव जिले के माखी थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं, जबकि पवन कुमार हरदोई के संडीला थाना क्षेत्र का निवासी है। नीतू भी माखी थाना क्षेत्र की निवासी बताई गई है।

पुलिस ने आरोपियों के पास से 2.5 किलोग्राम छोटी इलायची, 2.8 किलोग्राम बड़ी इलायची, 6.2 किलोग्राम बादाम और 2,030 रुपये नकद बरामद किए हैं। मामले में पुलिस की ओर से आगे की आवश्यक वैधानिक कार्रवाई जारी है। इस कार्रवाई में थाना संडीला पुलिस टीम के उपनिरीक्षक अनुराग सिंह, उपनिरीक्षक विकास चौधरी, उपनिरीक्षक दीनबंधु सिंह, कांस्टेबल सचिन डडाना, कांस्टेबल तारिक और महिला कांस्टेबल क्रिया प्रजापति शामिल रहे।

Also Read- Lucknow News Today: संवाद से नारी सशक्तीकरण को नई दिशा दे रही योगी सरकार, छात्राओं ने नारी वंदन अधिनियम पर रखे विचार

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow