Hardoi News Today: हरदोई में SC/ST बेरोजगार युवाओं को मिलेगा स्वरोजगार प्रशिक्षण, 15 सितंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन

उपायुक्त उद्योग हर्ष प्रताप सिंह ने बताया है कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में अनुसूचित जाति/जनजाति के 18 से 45 वर्ष आयु के

By INA News Desk
Sep 1, 2026 - 18:21
4 Views
Hardoi News Today: हरदोई में SC/ST बेरोजगार युवाओं को मिलेगा स्वरोजगार प्रशिक्षण, 15 सितंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन

Hardoi: उपायुक्त उद्योग हर्ष प्रताप सिंह ने बताया है कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में अनुसूचित जाति/जनजाति के 18 से 45 वर्ष आयु के बेरोजगार व्यक्तियों को स्वरोजगारयुक्त बनाने हेतु चार माह का सामूहिक प्रशिक्षण कार्यक्रम जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र, हरदोई द्वारा संचालित किया जाना प्रस्तावित है।

वित्तीय वर्ष 2026-27 में दो बैच में 45-45 प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण दिया जाना प्रस्तावित है। पुरुषों हेतु इलेक्ट्रीशियन तथा महिलाओं हेतु ब्यूटीशियन ट्रेड का प्रशिक्षण दिलाया जायेगा। इसमें एक माह का उद्यमिता विकास हेतु सैद्धान्तिक प्रशिक्षण एवं तीन माह का व्यवहारिक प्रशिक्षण शामिल है। प्रशिक्षण उपरान्त प्रमाण-पत्र के साथ-साथ ₹1,250 प्रतिमाह (अधिकतम ₹5,000/-) मानदेय भी डीबीटी के माध्यम से प्राप्त होगा। 

उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम के इच्छुक अभ्यर्थी सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम तथा निर्यात प्रोत्साहन विभाग, उ.प्र. की वेबसाइट msme.up.gov.in पर दिनांक 15-09-2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। योजना में अभ्यर्थियों का चयन उनकी शैक्षिक योग्यता/अनुभव तथा साक्षात्कार के आधार पर किया जायेगा।
उक्त योजना के अन्तर्गत पूर्व में प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके अथवा अन्य किसी राजकीय योजना में प्रशिक्षण ले चुके अभ्यर्थी एवं शिक्षारत अभ्यर्थी मान्य नहीं होंगे। योजना की विस्तृत जानकारी हेतु विभागीय पोर्टल msme.up.gov.in अथवा किसी भी कार्य दिवस में कार्यालय जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र, हरदोई से सम्पर्क किया जा सकता है।

Also Read- UPTET 2026 Result: 19 लाख अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा, 13 लाख से अधिक हुए उत्तीर्ण

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow