Hardoi: संडीला पुलिस ने घर में घुसकर मारपीट के मामले में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

थाना संडीला पुलिस ने घर में घुसकर मारपीट, गाली-गलौज और अन्य गंभीर धाराओं में दर्ज मुकदमे के मामले में दो

Aug 7, 2026 - 20:26
49 Views
Hardoi: संडीला पुलिस ने घर में घुसकर मारपीट के मामले में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
संडीला पुलिस ने घर में घुसकर मारपीट के मामले में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

हरदोई। थाना संडीला पुलिस ने घर में घुसकर मारपीट, गाली-गलौज और अन्य गंभीर धाराओं में दर्ज मुकदमे के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, 22 जुलाई 2026 को ग्राम माहेरा निवासी राकेश कुमार ने थाना संडीला में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि तौफीक पुत्र राजू अली सहित अन्य आरोपियों ने उसके घर में घुसकर उसके और उसके परिजनों के साथ मारपीट तथा गाली-गलौज की। शिकायत के आधार पर थाना संडीला में मुकदमा संख्या 287/2026 धारा 3(5), 333, 115(2), 352, 351(3) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। विवेचना के दौरान धारा 70(1) और 74 बीएनएस की भी बढ़ोतरी की गई।  थाना संडीला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुकदमे से संबंधित आरोपी तौफीक पुत्र राजू अली, निवासी ग्राम मलहरेरा, थाना संडीला, जनपद हरदोई को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि मामले में अन्य आवश्यक वैधानिक कार्रवाई जारी है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अरुण कुमार एवं हेड कांस्टेबल संत कुमार शामिल रहे।

Also Read- Hardoi: सीडीओ ने वीबी-ग्राम जी अभियान व ग्रामीण आजीविका मिशन की प्रगति परखी, योजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन के दिए निर्देश

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow