Hardoi: मारपीट और तमंचे से जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार, अवैध हथियार बरामद

थाना पचदेवरा पुलिस ने मारपीट, गाली-गलौज और अवैध तमंचे से जान से मारने की धमकी देने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार

Aug 7, 2026 - 20:32
15 Views
Hardoi: मारपीट और तमंचे से जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार, अवैध हथियार बरामद
मारपीट और तमंचे से जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार, अवैध हथियार बरामद

हरदोई। थाना पचदेवरा पुलिस ने मारपीट, गाली-गलौज और अवैध तमंचे से जान से मारने की धमकी देने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, 4 अगस्त 2026 को ग्राम पिपरिया निवासी बाबा रामसागर ने थाना पचदेवरा में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि अतुल उर्फ नन्हे पुत्र सुनील तथा उसके दो अन्य साथियों ने उनके साथ मारपीट और गाली-गलौज की। आरोप है कि इस दौरान अतुल ने अवैध तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी भी दी। शिकायत के आधार पर थाना पचदेवरा में मुकदमा संख्या 164/2026, धारा 115(2), 352, 351(3) बीएनएस एवं 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।

जांच के दौरान थाना पचदेवरा पुलिस ने आरोपी अतुल उर्फ नन्हे पुत्र सुनील, निवासी ग्राम पिपरिया, थाना पचदेवरा, जनपद हरदोई को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा बरामद किया। पुलिस ने बताया कि मामले में अन्य आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Also Read- Hardoi: 15 अगस्त की तैयारियों की डीएम-एसपी ने की समीक्षा, 'हर घर तिरंगा' अभियान को व्यापक बनाने के दिए निर्देश

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow