Hardoi : हरदोई में जनगणना 2027 के फील्ड ट्रेनर्स का प्रशिक्षण पूरा, शेष का प्रशिक्षण 23 से 25 मार्च के बीच होगा

उप जिलाधिकारी यादव भूमिका राजबहादुर की देखरेख में मास्टर ट्रेनर्स ने प्रतिभागियों को जनगणना की प्रक्रिया, फॉर्म और मोबाइल ऐप के इस्तेमाल की पूरी जानकारी दी। फील्ड वि

By INA News Desk
Mar 18, 2026 - 23:02
120 Views
Hardoi : हरदोई में जनगणना 2027 के फील्ड ट्रेनर्स का प्रशिक्षण पूरा, शेष का प्रशिक्षण 23 से 25 मार्च के बीच होगा
Hardoi : हरदोई में जनगणना 2027 के फील्ड ट्रेनर्स का प्रशिक्षण पूरा, शेष का प्रशिक्षण 23 से 25 मार्च के बीच होगा

हरदोई में भारत की जनगणना 2027 के पहले चरण के लिए चुने गए फील्ड ट्रेनर्स का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा हो गया। जिलाधिकारी अनुनय झा और अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह के मार्गदर्शन में पहले बैच के 68 फील्ड ट्रेनर्स को तीन दिन का प्रशिक्षण राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में दिया गया। बाकी फील्ड ट्रेनर्स का प्रशिक्षण 23 मार्च, 2026 से 25 मार्च, 2026 के मध्य होगा। उप जिलाधिकारी यादव भूमिका राजबहादुर की देखरेख में मास्टर ट्रेनर्स ने प्रतिभागियों को जनगणना की प्रक्रिया, फॉर्म और मोबाइल ऐप के इस्तेमाल की पूरी जानकारी दी। फील्ड विजिट और रोल प्ले के जरिए व्यावहारिक अभ्यास भी कराया गया।

ये फील्ड ट्रेनर्स अब तहसीलों और नगर निकायों में प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण देंगे। जनगणना का पहला चरण मकान सूचीकरण और मकानों की गणना का होगा। इस बार पहली बार स्वगणना का विकल्प भी रखा गया है जिसमें नागरिक खुद वेब पोर्टल पर मोबाइल नंबर से मकान की गणना कर सकेंगे। जिलाधिकारी अनुनय झा ने कहा कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है और इसकी सफलता प्रशिक्षित टीम पर निर्भर करती है। जनगणना निदेशालय के जिला प्रभारी विनय कुमार वर्मा और मास्टर ट्रेनर्स आनंद कुमार, चतुर्भुज नारायण तथा सिद्धार्थ पांडे ने अच्छा प्रशिक्षण दिया। समापन पर नोडल अधिकारी यादव भूमिका राजबहादुर और पूनम भास्कर ने फीडबैक लिया।

Also Click : बॉक्स ऑफिस महासंग्राम 2026: 'दृश्यम 3' और 'प्रतिछाया' के बीच कड़ी टक्कर, जॉर्जकुट्टी की चालाकी के सामने निविन पॉली की राजनीतिक बिसात।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow