हरदोई: किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल
हरदोई के पिहानी में किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में वांछित दूसरे अभियुक्त चंदन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी पहले ही पकड़ा जा चुका है।
हरदोई जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत पिहानी थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पीड़ित पक्ष ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि चुन्नीपुरवा मजरा कुइयां का रहने वाला गोलू अपने साथी चंदन की मदद से उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था
मामले की विवेचना के दौरान साक्ष्यों के आधार पर दर्ज अभियोग में पॉक्सो एक्ट समेत बीएनएस की गंभीर धाराएं बढ़ाई गईं
पकड़ा गया अभियुक्त चंदन पुत्र महेंद्र उसी गांव चुन्नीपुरवा मजरा कुइयां का निवासी है
What's Your Reaction?