दवा लेने निकले व्यक्ति का निर्माणाधीन कॉलोनी में मिला शव, शरीर पर चोट के निशान देख परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
देवबंद की निर्माणाधीन कॉलोनी में दवा लेने निकले व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी। शरीर पर चोट के निशान मिलने के बाद परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया।
घर से चिकित्सक के पास दवा लेने निकले बयालीस वर्षीय व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में एक निर्माणाधीन कॉलोनी में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक के शरीर पर चोटों के निशान देखकर परिजनों ने हत्या कर शव फेंके जाने की गंभीर आशंका व्यक्त की है और अज्ञात लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के लिए पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया है।
मुजफ्फरनगर के छपार थाना क्षेत्र स्थित सवेज गांव निवासी नाजिर रामपुर मनिहारान में चिकित्सक से दवा लेने के लिए बस से निकला था। देर शाम तक जब वह घर वापस नहीं पहुंचा तो परिजनों ने फोन पर संपर्क किया। फोन पर उसने शीघ्र घर पहुंचने की बात कही, लेकिन इसके कुछ ही देर बाद उसका मोबाइल फोन बंद आने लगा। रातभर रिश्तेदारों और संभावित ठिकानों पर तलाश करने के बाद भी जब कोई सुराग नहीं लगा तो परिजन चिंतित हो उठे।
सांपला मार्ग पर स्थित एक निर्माणाधीन कॉलोनी में एक अज्ञात शव पड़ा होने की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब तलाशी ली तो मृतक की जेब से मोबाइल फोन बरामद हुआ, जिसके जरिए परिजनों से संपर्क साधा गया। घटनास्थल पर पहुंचे परिजनों ने शरीर पर बने गहरे जख्मों को देखकर हत्या का आरोप लगाया और निष्पक्ष जांच की मांग की।
जांच अधिकारी संदीप बालियान के अनुसार, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं पर गहन जांच शुरू कर दी है।
Also Click : सरहद पार से सात फेरों तक: सीमाएं बंद होने के बाद खाड़ी देशों के रास्ते भारत पहुंचीं 150 पाकिस्तानी दुल्हनें
What's Your Reaction?







