Deoband : देवबंद के माजरी गांव में पशु के अवशेष मिलने पर हंगामा, पुलिस ने शांत कराया मामला
बुधवार की रात को जब कार्यकर्ताओं को रजबहे में एक संदिग्ध बोरा दिखाई दिया, तो उन्होंने उसे बाहर निकाला। बोरा खोलने पर उसमें गोवंश का सिर, सींग और खाल जैसी चीजें बरामद हुईं। इस घटना से नाराज राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला मंत्री रुद्र मिश्र अपने
सहारनपुर जिले के देवबंद इलाके में आने वाले माजरी गांव के पास बहने वाली गंगनहर (रजबहे) में एक बोरे के अंदर गोवंश के अवशेष मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता मौके पर जमा हो गए और उन्होंने अपना विरोध जताते हुए हंगामा शुरू कर दिया। कार्यकर्ताओं ने दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।
बुधवार की रात को जब कार्यकर्ताओं को रजबहे में एक संदिग्ध बोरा दिखाई दिया, तो उन्होंने उसे बाहर निकाला। बोरा खोलने पर उसमें गोवंश का सिर, सींग और खाल जैसी चीजें बरामद हुईं। इस घटना से नाराज राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला मंत्री रुद्र मिश्र अपने साथियों के साथ वहीं धरने पर बैठ गए और नारेबाजी करने लगे।
मामले की गंभीरता को देखते हुए देवबंद कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक कपिल देव तुरंत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। संगठन के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में कुछ लोग माहौल खराब करने के लिए इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं, जिसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
पुलिस ने तुरंत पशु चिकित्सक की टीम को मौके पर बुलाकर अवशेषों की जांच कराई। इसके बाद पुलिस अधिकारियों ने नाराज लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया और भरोसा दिलाया कि जल्द ही दोषियों का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। इस दौरान मौके पर शिवम सैनी, अजय कुशवाह, अजय प्रजापति, रुद्र त्यागी और यशु त्यागी समेत कई लोग उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें : Saharanpur : प्रस्तावित गन्ना नियंत्रण आदेश से मिल मालिकों को लाभ और किसानों की अनदेखी का आरोप- भगत सिंह वर्मा
What's Your Reaction?




