Deoband : पूर्व सभासद पर जानलेवा हमला, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष के बेटे और भतीजों सहित 14 के खिलाफ केस दर्ज

शिकायत के अनुसार, मोहल्ला सैनी सराय के रहने वाले दीपक, कुलदीप, संदीप, प्रमोद, अनुज, अजय प्रवीण, सोनू, मलिंगा, अंकित, साहिल, अजय, धर्मपाल और हिमांशु पीड़ित परिवार से पुरानी दुश्मनी रखते हैं। बताया गया है

By INA News Desk
May 1, 2026 - 22:04
29 Views
Deoband : पूर्व सभासद पर जानलेवा हमला, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष के बेटे और भतीजों सहित 14 के खिलाफ केस दर्ज
Deoband : पूर्व सभासद पर जानलेवा हमला, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष के बेटे और भतीजों सहित 14 के खिलाफ केस दर्ज

देवबंद में नगर पालिका के पूर्व सभासद खेमकरण कश्यप पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष महेंद्र सैनी के बेटे और तीन भतीजों समेत कुल 14 लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास और अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है। यह कार्रवाई पीड़ित के भतीजे तरुण द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर की गई है।

शिकायत के अनुसार, मोहल्ला सैनी सराय के रहने वाले दीपक, कुलदीप, संदीप, प्रमोद, अनुज, अजय प्रवीण, सोनू, मलिंगा, अंकित, साहिल, अजय, धर्मपाल और हिमांशु पीड़ित परिवार से पुरानी दुश्मनी रखते हैं। बताया गया है कि पुराना विवाद पहले से ही कोर्ट में चल रहा है। आरोप है कि इसी दुश्मनी के चलते आरोपियों ने पहले मेले में परिवार के युवकों के साथ मारपीट की थी। जब पूर्व सभासद खेमकरण कश्यप इस मामले की शिकायत कोतवाली में दर्ज कराकर वापस लौट रहे थे, तभी घात लगाकर बैठे आरोपियों ने उन्हें और उनके साथी हरिराम को रोक लिया।

आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों और लोहे के सरियों से उन पर हमला कर दिया। इस हमले में खेमकरण कश्यप और हरिराम गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित की हालत चिंताजनक होने के कारण उन्हें बड़े अस्पताल के लिए रेफर किया गया। पुलिस ने सभी 14 नामजद आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Also Click : Hardoi : शिल्पी हत्याकांड के बाद शोक संतप्त परिवार से मिले अखिलेश यादव, भाई ने जताई इंसाफ की आस

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow