Deoband : देवबंद में बिजली निगम की बड़ी कार्रवाई, 55 कनेक्शन काटे और 16 लाख की वसूली

बार-बार चेतावनी मिलने के बाद भी बकाया भुगतान न करने वाले 55 उपभोक्ताओं के कनेक्शन मौके पर ही काट दिए गए। कार्रवाई के दौरान विभाग ने सख्ती दिखाते हुए करीब 16 लाख रुपये का बकाया राजस्व भी जमा करवाया। अधि

May 1, 2026 - 22:02
25 Views
Deoband : देवबंद में बिजली निगम की बड़ी कार्रवाई, 55 कनेक्शन काटे और 16 लाख की वसूली
Deoband : देवबंद में बिजली निगम की बड़ी कार्रवाई, 55 कनेक्शन काटे और 16 लाख की वसूली

देवबंद में बिजली निगम ने बकाया बिलों की वसूली और बिजली चोरी रोकने के लिए दो दिनों का विशेष अभियान चलाया। उपखंड अधिकारी संतोष कुमार के नेतृत्व में निगम की टीमों ने नगर के विभिन्न इलाकों में जाकर कार्रवाई की। इस दौरान जीटी रोड, गांधी कॉलोनी, मदीना कॉलोनी, बडजियाउलहक, खानकाह, लहसवाड़ा, शाहजीलाल और चांद कॉलोनी में उन लोगों को चिन्हित किया गया जिन्होंने लंबे समय से बिजली का बिल जमा नहीं किया था।

बार-बार चेतावनी मिलने के बाद भी बकाया भुगतान न करने वाले 55 उपभोक्ताओं के कनेक्शन मौके पर ही काट दिए गए। कार्रवाई के दौरान विभाग ने सख्ती दिखाते हुए करीब 16 लाख रुपये का बकाया राजस्व भी जमा करवाया। अधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि शासन की ओर से बिजली चोरी कम करने और समय पर बिल वसूली के सख्त निर्देश मिले हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यह अभियान आने वाले दिनों में भी जारी रहेगा। यदि कोई उपभोक्ता कनेक्शन कटने के बाद भी अवैध तरीके से बिजली का उपयोग करते पाया गया, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Also Click : Hardoi : शिल्पी हत्याकांड के बाद शोक संतप्त परिवार से मिले अखिलेश यादव, भाई ने जताई इंसाफ की आस

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow