Deoband : देवबंद में बिजली विभाग की बड़ी कार्रवाई, बकाया न चुकाने पर 42 व्यावसायिक कनेक्शन काटे
अधिशासी अभियंता मृत्युंजय शाही ने बताया कि व्यावसायिक उपभोक्ताओं से उम्मीद के मुताबिक बिजली बिल न मिलने पर बड़े अधिकारी लगातार नाराजगी जता रहे हैं। शत-प्रतिशत बकाया वसूलने के सख्त आदेश दिए गए हैं, जिसके बाद विभाग की कई टीमों ने अलग-अ
देवबंद: कम राजस्व वसूली को लेकर उच्चाधिकारियों की नाराजगी के बाद बिजली विभाग पूरी तरह सक्रिय हो गया है। विभाग की अलग-अलग टीमों ने एक विशेष अभियान चलाकर 42 व्यावसायिक उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए और मौके पर लाखों रुपये के बकाए की वसूली की।
अधिशासी अभियंता मृत्युंजय शाही ने बताया कि व्यावसायिक उपभोक्ताओं से उम्मीद के मुताबिक बिजली बिल न मिलने पर बड़े अधिकारी लगातार नाराजगी जता रहे हैं। शत-प्रतिशत बकाया वसूलने के सख्त आदेश दिए गए हैं, जिसके बाद विभाग की कई टीमों ने अलग-अलग इलाकों में चेकिंग अभियान चलाया। इस कार्रवाई के तहत रेलवे रोड, जीटी रोड, कायस्थवाड़ा, खानकाह, मुख्य बाजार और मीना बाजार जैसे इलाकों में 42 कनेक्शन काटे गए और मौके पर सात लाख 11 हजार रुपये की बकाया राशि वसूली गई। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे कार्रवाई से बचने के लिए अपना बकाया बिजली बिल तुरंत जमा कर दें, क्योंकि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। इस चेकिंग अभियान के दौरान अवर अभियंता विष्णु कठोरी, गुलशन झा, आशुतोष कुमार, प्रेम सिंह, मोहम्मद जीशान और रिंकू कुमार सहित विभाग के कई कर्मचारी मौजूद रहे।
Also Click : Hardoi : कुल्हाड़ी से हमले में पिता-पुत्र घायल, पांच लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज
What's Your Reaction?




