Sitapur : देवबंद आएंगे जगद्गुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद, गोसंरक्षण और सनातन धर्म पर करेंगे चर्चा
गांधी कॉलोनी में कार्यक्रम की तैयारियों की जानकारी देते हुए संयोजक आशीष त्यागी ने बताया कि शंकराचार्य देश के अलग-अलग हिस्सों में जाकर गायों की रक्षा और सनातन धर्म के प्रति लोगों को जागरूक करने का अभियान चला रहे हैं। इसी कड़ी में उनका देवबंद आगमन हो रहा है। उन
Report : संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर
देवबंद: ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य और जोशीमठ के जगद्गुरु स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती देवबंद का दौरा करेंगे। इस दौरान उनके स्वागत और अभिनंदन के लिए एक खास कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, जहां वह गोसंरक्षण और सनातन संस्कृति से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार साझा करेंगे।
गांधी कॉलोनी में कार्यक्रम की तैयारियों की जानकारी देते हुए संयोजक आशीष त्यागी ने बताया कि शंकराचार्य देश के अलग-अलग हिस्सों में जाकर गायों की रक्षा और सनातन धर्म के प्रति लोगों को जागरूक करने का अभियान चला रहे हैं। इसी कड़ी में उनका देवबंद आगमन हो रहा है। उनका मुख्य उद्देश्य गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाना और पूरे देश में गोहत्या पर पूरी तरह से रोक लगाना है। उनका कहना है कि गोवंश हमारी संस्कृति, खेती और ग्रामीण अर्थव्यवस्था का मुख्य हिस्सा है, इसलिए इसकी रक्षा के लिए कड़े कानून बनने चाहिए। इसके साथ ही गोहत्या करने वालों के खिलाफ हत्या जैसी गंभीर धाराओं के तहत सख्त कार्रवाई की मांग भी की जा रही है। इस कार्यक्रम में वे धर्म, संस्कृति और देश के हित से जुड़े मुद्दों पर लोगों का मार्गदर्शन करेंगे।
Also Click : Hardoi : कुल्हाड़ी से हमले में पिता-पुत्र घायल, पांच लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज
What's Your Reaction?