Deoband : केंद्र सरकार से गाय को राष्ट्रीय गोमाता घोषित करने की मांग
अपने बयान में पंडित सतेंद्र शर्मा ने कहा कि भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा में गाय का विशेष स्थान रहा है और उसे सदियों से पूजा जाता है। गाय सिर्फ धार्मिक आस्था का प्रतीक नहीं है, बल्कि वह ग्रामीण अर्थव्यवस्था और खेती-किसानी की भी मुख्य आधार है। उन्होंने जोर
देवबंद में त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मंदिर सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष पंडित सतेंद्र शर्मा ने केंद्र सरकार से गाय को राष्ट्रीय गोमाता घोषित करने की मांग की है। अपने बयान में पंडित सतेंद्र शर्मा ने कहा कि भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा में गाय का विशेष स्थान रहा है और उसे सदियों से पूजा जाता है। गाय सिर्फ धार्मिक आस्था का प्रतीक नहीं है, बल्कि वह ग्रामीण अर्थव्यवस्था और खेती-किसानी की भी मुख्य आधार है। उन्होंने जोर देकर कहा कि गाय की सुरक्षा और उनकी नस्ल को बढ़ावा देने के लिए ठोस कदम उठाने की बहुत जरूरत है। इसके लिए सरकार को गाय को राष्ट्रीय दर्जा देकर पशु संरक्षण से जुड़े कानूनों को और ज्यादा मजबूत बनाना चाहिए। पंडित सतेंद्र शर्मा ने सरकार से अपील की है कि देश की जनता की भावनाओं का आदर करते हुए गाय को राष्ट्रीय गोमाता घोषित किया जाए, ताकि भारतीय संस्कृति और परंपराओं को और अधिक बल मिल सके।
Also Click : Saharanpur : सीएम योगी ने दिए शाकम्भरी देवी खोल दुर्घटना के पीड़ितों को मुआवजा देने के निर्देश
What's Your Reaction?




