Saharanpur : टोल प्लाजा पर हंगामा और मारपीट करने के मामले में पांच उपद्रवी गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार, बिहारीगढ़ पुलिस टीम ने टोल प्लाजा पर हुई हिंसा और हंगामे की घटना में शामिल पांच लोगों को पकड़ा है। इन पर आरोप है कि इन्होंने टोल कर्मियों के साथ सरेआम मारपीट की, टोल के काम को जबरन रुकवाया और सड़क पर गाड़ी अड़ाकर जाम लगाया, जिससे

Jun 2, 2026 - 21:48
23 Views
Saharanpur : टोल प्लाजा पर हंगामा और मारपीट करने के मामले में पांच उपद्रवी गिरफ्तार
Saharanpur : टोल प्लाजा पर हंगामा और मारपीट करने के मामले में पांच उपद्रवी गिरफ्तार

सहारनपुर के बिहारीगढ़ में गणेशपुर टोल प्लाजा पर टोल कर्मियों के साथ मारपीट करने, रास्ता रोकने और सरकारी काम में रुकावट डालने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराधियों और हुड़दंगियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई है।

पुलिस के अनुसार, बिहारीगढ़ पुलिस टीम ने टोल प्लाजा पर हुई हिंसा और हंगामे की घटना में शामिल पांच लोगों को पकड़ा है। इन पर आरोप है कि इन्होंने टोल कर्मियों के साथ सरेआम मारपीट की, टोल के काम को जबरन रुकवाया और सड़क पर गाड़ी अड़ाकर जाम लगाया, जिससे आम जनता को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। पकड़े गए आरोपियों की पहचान आशीष (निवासी अल्लीवाला, फतेहपुर), कार्तिक (निवासी मोहम्मदपुर कंधेला, फतेहपुर), नितिन (निवासी अल्लीवाला, फतेहपुर), सुधीर (निवासी मनोहरपुर, बिहारीगढ़) और कुलदीप (निवासी मनोहरपुर, बिहारीगढ़) के रूप में हुई है।

इस मामले में बिहारीगढ़ थाने में भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं और क्रिमिनल लॉ अमेंडमेंट एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर जरूरी कानूनी कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस रिकॉर्ड की जांच में पता चला है कि आरोपी कार्तिक के खिलाफ पहले भी फतेहपुर थाने में अवैध हथियार रखने का मामला दर्ज है। इस पूरी कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र सिंह, सब-इंस्पेक्टर मोहित कुमार और सब-इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह शामिल रहे।

Also Click : Saharanpur : सीएम योगी ने दिए शाकम्भरी देवी खोल दुर्घटना के पीड़ितों को मुआवजा देने के निर्देश

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow