Deoband : दो चोरी की मोटरसाइकिल और पुर्जों के साथ तीन वाहन चोर पुलिस की गिरफ्त में

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए अंबहेटा मार्ग से रणखंडी गांव के रहने वाले कृष्ण, मोहल्ला बेरुन कोटला के सुहैल और किला इलाके के सुहैल पुत्र तैयब को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान इनके पास से चोरी की दो मोटरसाइकि

By INA News Desk
Jun 1, 2026 - 21:52
25 Views
Deoband : दो चोरी की मोटरसाइकिल और पुर्जों के साथ तीन वाहन चोर पुलिस की गिरफ्त में
Deoband : दो चोरी की मोटरसाइकिल और पुर्जों के साथ तीन वाहन चोर पुलिस की गिरफ्त में

देवबंद में कोतवाली पुलिस ने वाहन चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाते हुए तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिलें और भारी मात्रा में वाहनों के पुर्जे बरामद किए हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए अंबहेटा मार्ग से रणखंडी गांव के रहने वाले कृष्ण, मोहल्ला बेरुन कोटला के सुहैल और किला इलाके के सुहैल पुत्र तैयब को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान इनके पास से चोरी की दो मोटरसाइकिलें मिलीं। इसके बाद पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों से सख्ती से पूछताछ की, जिनकी निशानदेही पर विभिन्न स्थानों से चुराई गई मोटरसाइकिलों के अलग-अलग पुर्जे भी बरामद किए गए।

पुलिस का कहना है कि पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और इस गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों के बारे में पता लगाया जा रहा है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और उन्हें कोर्ट में पेश किया गया है।

Also Click : Lucknow : पहले ठप थी भर्ती, योगी सरकार ने 33 हजार से अधिक माध्यमिक शिक्षकों को किया नियुक्त

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow