Deoband : मीना बाजार में कपड़ा व्यापारी के बेटे पर हमला, दो आरोपी पुलिस की हिरासत में

मीना बाजार में ताज कलेक्शन नाम की दुकान चलाने वाले व्यापारी हाजी नवाब की दुकान पर दोपहर के समय कुछ युवक आए थे। किसी बात को लेकर दुकानदारों और उन युवकों के बीच बहस शुरू हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। आरोप है कि इन

Jun 1, 2026 - 21:55
27 Views
Deoband : मीना बाजार में कपड़ा व्यापारी के बेटे पर हमला, दो आरोपी पुलिस की हिरासत में
Deoband : मीना बाजार में कपड़ा व्यापारी के बेटे पर हमला, दो आरोपी पुलिस की हिरासत में

देवबंद के मीना बाजार में मामूली कहासुनी के बाद कुछ युवकों ने एक कपड़ा व्यापारी के बेटे के साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया। इस घटना से स्थानीय दुकानदारों में काफी गुस्सा है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और अन्य की तलाश जारी है।

मीना बाजार में ताज कलेक्शन नाम की दुकान चलाने वाले व्यापारी हाजी नवाब की दुकान पर दोपहर के समय कुछ युवक आए थे। किसी बात को लेकर दुकानदारों और उन युवकों के बीच बहस शुरू हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। आरोप है कि इन युवकों ने हाजी नवाब के बेटे नवेद पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बाजार के अन्य व्यापारियों ने मौके पर पहुंचकर बीच-बचाव किया और घायल युवक को तुरंत सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।

पुलिस के अनुसार, पीड़ित पक्ष की शिकायत मिलने के बाद दो संदिग्धों को पकड़ लिया गया है। दुकान और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि मारपीट में शामिल अन्य युवकों की पहचान की जा सके। घटना की जानकारी मिलने पर पूर्व विधायक शशिबाला पुंडीर और पूर्व सभासद सिकंदर अली ने पीड़ित परिवार के घर जाकर घायल का हालचाल जाना और उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिया। व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन से बाजार की सुरक्षा बढ़ाने और दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग की है।

Also Click : Lucknow : पहले ठप थी भर्ती, योगी सरकार ने 33 हजार से अधिक माध्यमिक शिक्षकों को किया नियुक्त

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow