किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में प्राथमिकी दर्ज, पुलिस ने कई को हिरासत में लिया
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने पीड़िता के घर पहुँचकर तथ्यों की जानकारी ली। इस बीच बजरंग दल नेता विकास त्यागी ने भी कार्यकर्ताओं के साथ पहुँचकर पुलिस से किशोरी की जल्द बरामदगी और दोषियों के
सहारनपुर के नागल थानाक्षेत्र के अंतर्गत गंझेड़ी गांव में एक युवक द्वारा किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला सामने आया है। मामला अलग-अलग समुदायों से जुड़ा होने के कारण पुलिस ने तुरंत सक्रियता दिखाई और जांच शुरू कर दी है। इस प्रकरण में पीड़िता के पिता की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पिता का आरोप है कि उनकी सत्रह वर्षीय बेटी को गांव का ही एक युवक अपने साथ ले गया है, जिसे परिवार के ही एक सदस्य ने बाइक पर ले जाते हुए देखा था। तहरीर में यह भी आशंका जताई गई है कि गांव के ही कुछ अन्य लोगों ने इस काम में आरोपी युवक की सहायता की है।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने पीड़िता के घर पहुँचकर तथ्यों की जानकारी ली। इस बीच बजरंग दल नेता विकास त्यागी ने भी कार्यकर्ताओं के साथ पहुँचकर पुलिस से किशोरी की जल्द बरामदगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए चार संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। साथ ही क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी का पता लगाने के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं और जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।
Also Click : दुबई में प्रॉपर्टी निवेश पर ईडी की टेढ़ी नजर, क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने वाले सैकड़ों भारतीय जांच के घेरे में
What's Your Reaction?









