Bajpur : राजा जगत देव स्मृति कोष के लिए 10 करोड़ की मांग, मुख्यमंत्री को भेजा गया पत्र

इसके साथ ही उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं का मुद्दा उठाते हुए कहा कि बहुत से परिवारों के पास गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए बड़े अस्पतालों का खर्च उठाने की क्षमता नहीं होती है। इस कोष की स्थापना से

Mar 24, 2026 - 21:40
37 Views
Bajpur : राजा जगत देव स्मृति कोष के लिए 10 करोड़ की मांग, मुख्यमंत्री को भेजा गया पत्र
Bajpur : राजा जगत देव स्मृति कोष के लिए 10 करोड़ की मांग, मुख्यमंत्री को भेजा गया पत्र

ब्यूरो चीफ : आमिर हुसैन 

बाजपुर में बुक्सा और थारू जनजाति के उत्थान के लिए 10 करोड़ रुपये के राजा जगत देव स्मृति कोष की स्थापना की मांग उठाई गई है। राष्ट्रीय युवा पुरस्कार विजेता और भूमि बचाओ मुहिम के संयोजक जगतार सिंह बाजवा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को संबोधित मांग पत्र उपजिलाधिकारी अमृता शर्मा के प्रतिनिधि को सौंपा। जगतार सिंह बाजवा ने कहा कि जनजाति समाज के युवक-युवतियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने और बड़ी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोचिंग लेने में भारी आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। धन के अभाव में कई मेधावी छात्र आगे नहीं बढ़ पाते हैं।

इसके साथ ही उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं का मुद्दा उठाते हुए कहा कि बहुत से परिवारों के पास गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए बड़े अस्पतालों का खर्च उठाने की क्षमता नहीं होती है। इस कोष की स्थापना से शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में जनजाति समाज को बड़ी राहत मिलेगी। इस अवसर पर ग्राम प्रधान दर्शन गोयल, रवि बरुआ, दलजीत सिंह, लखबीर सिंह, पूरन सिंह, रामस्वरूप, सुखविंदर सिंह, मोहित सिंह और राजकिशोर सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।

Also Click : दुबई में प्रॉपर्टी निवेश पर ईडी की टेढ़ी नजर, क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने वाले सैकड़ों भारतीय जांच के घेरे में

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow