Sitapur : डेटा फीडिंग में लापरवाही पर जिलाधिकारी सख्त, बिसवां ब्लॉक की समीक्षा में दिए सुधार के निर्देश

समीक्षा के दौरान कुछ विभागों द्वारा डेटा फीडिंग में गलतियां और देरी पाए जाने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी दी कि पोर्टल पर शत-प्रतिशत और सही डेटा दर्ज किया जाए, अन्य

Mar 24, 2026 - 21:36
42 Views
Sitapur : डेटा फीडिंग में लापरवाही पर जिलाधिकारी सख्त, बिसवां ब्लॉक की समीक्षा में दिए सुधार के निर्देश
Sitapur : डेटा फीडिंग में लापरवाही पर जिलाधिकारी सख्त, बिसवां ब्लॉक की समीक्षा में दिए सुधार के निर्देश

Report : संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर

सीतापुर के विकास भवन सभागार में संपूर्णता अभियान 2.0 के तहत आकांक्षात्मक विकास खंड बिसवां की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी राजागणपति आर की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में बिसवां ब्लॉक के लिए निर्धारित 40 संकेतकों की स्थिति का विश्लेषण किया गया। जिलाधिकारी ने संकेतकों की धीमी प्रगति पर असंतोष जताया और संबंधित विभागों को तत्काल सुधार करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा, कृषि और स्वच्छता जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में तय समय के भीतर लक्ष्य पूरा करना सभी विभागों की प्राथमिकता होनी चाहिए।

समीक्षा के दौरान कुछ विभागों द्वारा डेटा फीडिंग में गलतियां और देरी पाए जाने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी दी कि पोर्टल पर शत-प्रतिशत और सही डेटा दर्ज किया जाए, अन्यथा जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने टीकाकरण, कुपोषण दूर करने, स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति और सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया। जिलाधिकारी ने हर संकेतक के लिए नोडल अधिकारी तैनात कर नियमित निगरानी करने और ब्लॉक स्तर पर फील्ड विजिट अनिवार्य करने के निर्देश दिए ताकि बिसवां को एक आदर्श विकास खंड के रूप में स्थापित किया जा सके।

Also Click : दुबई में प्रॉपर्टी निवेश पर ईडी की टेढ़ी नजर, क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने वाले सैकड़ों भारतीय जांच के घेरे में

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow