Sitapur : सवर्ण आयोग के गठन की मांग को लेकर राष्ट्रपति और केंद्र सरकार को भेजा गया मांग पत्र
नवल किशोर मिश्रा ने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को शिक्षा, रोजगार और सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में कई व्यावहारिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इन समस्याओं के स्थायी समाधान के लि
Report : संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर
सीतापुर में सवर्ण आयोग के गठन की मांग एक बार फिर तेज हो गई है। आजाद अधिकार सेना के जिला अध्यक्ष नवल किशोर मिश्रा के नेतृत्व में संगठन ने ई-मेल के माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को संबोधित एक मांग पत्र भेजा है। इस पत्र में सवर्ण समाज के हितों की रक्षा के लिए एक अलग आयोग बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया गया है। संगठन का कहना है कि देश में विभिन्न वर्गों के लिए तो आयोग बने हैं, लेकिन सवर्ण समाज के आर्थिक, सामाजिक और शैक्षिक रूप से पिछड़े लोगों के लिए कोई अलग मंच नहीं है।
नवल किशोर मिश्रा ने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को शिक्षा, रोजगार और सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में कई व्यावहारिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इन समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए सवर्ण आयोग का गठन बहुत जरूरी है ताकि इस वर्ग को भी समान न्याय और अधिकार मिल सकें। संगठन ने सरकार से इस विषय पर जल्द निर्णय लेने की मांग की है और विपक्ष के नेता से भी अपील की है कि वे इस मुद्दे को संसद में उठाएं। आजाद अधिकार सेना ने चेतावनी दी है कि यदि इस मांग पर जल्द कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया, तो आने वाले समय में आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
Also Click : दुबई में प्रॉपर्टी निवेश पर ईडी की टेढ़ी नजर, क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने वाले सैकड़ों भारतीय जांच के घेरे में
What's Your Reaction?









