Bajpur : भाजपा प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा ने कहा- धामी के युवा नेतृत्व में उत्तराखंड प्रगति की नई ऊंचाइयों को छू रहा है

इस मौके पर गुंजन सुखीजा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के युवा नेतृत्व में उत्तराखंड तेजी से आगे बढ़ रहा है। मजबूत सड़कों और हाईवे के नेटव

By INA News Desk
Mar 22, 2026 - 21:29
44 Views
Bajpur : भाजपा प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा ने कहा- धामी के युवा नेतृत्व में उत्तराखंड प्रगति की नई ऊंचाइयों को छू रहा है
Bajpur : भाजपा प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा ने कहा- धामी के युवा नेतृत्व में उत्तराखंड प्रगति की नई ऊंचाइयों को छू रहा है

ब्यूरो चीफ : आमिर हुसैन

बाजपुर में भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व जिला महामंत्री गोल्डी सूरी के फार्महाउस पर गुंजन सुखीजा का जोरदार स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया। इस मौके पर गुंजन सुखीजा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के युवा नेतृत्व में उत्तराखंड तेजी से आगे बढ़ रहा है। मजबूत सड़कों और हाईवे के नेटवर्क से दूरियां कम हुई हैं। इससे पर्यटन और स्थानीय व्यापार को नई ताकत मिली है। इस पवित्र भूमि पर आस्था और प्रकृति के साथ आधुनिक ढांचे का निर्माण हो रहा है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी नीतियों, मजबूत आर्थिक प्रबंधन और समय पर फैसलों की वजह से भारत ने वैश्विक महंगाई के दबाव को काफी हद तक नियंत्रित रखा है। दुनिया जहां संघर्ष कर रही है, वहां भारत स्थिरता और संतुलन के साथ प्रगति कर रहा है।

गुंजन सुखीजा ने नरेंद्र मोदी को भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले निर्वाचित सरकार प्रमुख बनने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि एक साधारण कार्यकर्ता से देश के सर्वोच्च पद तक का सफर सत्ता की सीढ़ियां चढ़ने की कहानी नहीं है, बल्कि राष्ट्र के नाम समर्पित निरंतर साधना है। यह रिकॉर्ड विश्वास का प्रतीक है, जो 140 करोड़ देशवासियों ने बार-बार अपने नेता पर दिखाया है। गुजरात से शुरू हुआ यह नेतृत्व आज पूरे भारत की धड़कन बन गया है। हर निर्णय में देश पहले है, हर सोच में विकास है और हर कदम में सेवा का भाव है। यह सिर्फ 8931 दिन नहीं, बल्कि राष्ट्र के नाम जिया गया जीवन है। भारत को नरेंद्र मोदी के रूप में एक प्रधानमंत्री नहीं, बल्कि प्रधान सेवक मिला है।

उन्होंने कहा कि पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में उत्तराखंड निरंतर विकास के रास्ते पर है। वर्ष 2027 में भी जनसमर्थन इसी विश्वास, संकल्प और जनसेवा की भावना के साथ आगे बढ़ेगा। इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व जिला महामंत्री गोल्डी सूरी, भाजपा जिला मंत्री बिट्टू चौहान, मुकेश बाबा, बिट्टू सिंह डब, शिवम दिवाकर, अंकुश सूरी, तकमील समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

Also Click : जेवर एयरपोर्ट ने पार की नियमों की बाधा: 150 किमी के नियम को दरकिनार कर उड़ान को तैयार

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement