Sambhal : अवैध शराब के शक में बेकाबू भीड़ का कहर: घर पर धावा, मां-बेटे की पिटाई, कई मकानों में तोड़फोड़

बताया जा रहा है कि भीड़ अवैध शराब की तलाश में घर के अंदर घुसी और वहां जमकर तोड़फोड़ की, लेकिन उन्हें कोई शराब नहीं मिली। इसके बाद भी भीड़ का गुस्सा शांत नहीं हुआ और मोहल्ले के कई अन्य

By INA News Desk
Mar 22, 2026 - 21:34
36 Views
Sambhal : अवैध शराब के शक में बेकाबू भीड़ का कहर: घर पर धावा, मां-बेटे की पिटाई, कई मकानों में तोड़फोड़
Sambhal : अवैध शराब के शक में बेकाबू भीड़ का कहर: घर पर धावा, मां-बेटे की पिटाई, कई मकानों में तोड़फोड़

Report : उवैस दानिश, सम्भल

सम्भल जिले के चंदौसी थाना क्षेत्र के चुन्नी मोहल्ले में अवैध शराब बेचने के शक में रविवार को भीड़ का गुस्सा बेकाबू हो गया। सैकड़ों महिलाओं और स्थानीय लोगों ने एक घर पर धावा बोल दिया और जमकर हंगामा किया। गुस्साई भीड़ ने घर पर ईंट-पत्थर बरसाए और अंदर घुसकर महिला व उसके बेटे के साथ बेरहमी से मारपीट की।बताया जा रहा है कि भीड़ अवैध शराब की तलाश में घर के अंदर घुसी और वहां जमकर तोड़फोड़ की, लेकिन उन्हें कोई शराब नहीं मिली। इसके बाद भी भीड़ का गुस्सा शांत नहीं हुआ और मोहल्ले के कई अन्य घरों के ताले तोड़कर तलाशी ली गई।घटना के पीछे दो दिन पहले हुई एक युवक की मौत को वजह बताया जा रहा है, जो कथित तौर पर शराब की लत का शिकार था। इस घटना के बाद खासकर महिलाओं में आक्रोश था, जिन्हें शक था कि मोहल्ले में अवैध रूप से शराब बेची जा रही है, जिससे लोग नशे के आदी हो रहे हैं।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला व उसके बेटे को भीड़ से बचाकर थाने ले गई। दोनों को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। वहीं, गुस्साई भीड़ थाने तक पहुंच गई और वहां भी नारेबाजी की। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और मारपीट व तोड़फोड़ में शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

Also Click : जेवर एयरपोर्ट ने पार की नियमों की बाधा: 150 किमी के नियम को दरकिनार कर उड़ान को तैयार

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow