Bajpur : अवैध मांस कारोबार का विरोध करने पर मारपीट, पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की

ग्राम मुंडिया कला के निवासी जलिस पुत्र हफीज बाजपुर से घर लौट रहे थे। रास्ते में उन्होंने ग्राम मुंडिया पिस्तौर के कब्रिस्तान मार्ग के पास एक मकान में अवैध रूप से पशु हत्या कर मांस का

By INA News Desk
Mar 22, 2026 - 21:36
37 Views
Bajpur : अवैध मांस कारोबार का विरोध करने पर मारपीट, पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की
Bajpur : अवैध मांस कारोबार का विरोध करने पर मारपीट, पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की

ब्यूरो चीफ : आमिर हुसैन

बाजपुर के कोतवाली क्षेत्र में अवैध तरीके से पशुओं की हत्या और मांस बेचने का विरोध करने पर एक व्यक्ति को मारपीट का सामना करना पड़ा। पीड़ित ने पुलिस को शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

ग्राम मुंडिया कला के निवासी जलिस पुत्र हफीज बाजपुर से घर लौट रहे थे। रास्ते में उन्होंने ग्राम मुंडिया पिस्तौर के कब्रिस्तान मार्ग के पास एक मकान में अवैध रूप से पशु हत्या कर मांस काटने और बेचने का काम देखा। इस पर उन्होंने विरोध जताया और पुलिस से इसकी रोकथाम की मांग की। विरोध के कारण उन पर मारपीट हुई। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर मामले की जांच और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

Also Click : जेवर एयरपोर्ट ने पार की नियमों की बाधा: 150 किमी के नियम को दरकिनार कर उड़ान को तैयार

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow