Deoband : भीम आर्मी ने एसडीएम कार्यालय पर धरना दिया, बहुजन समाज पर अत्याचार रोकने और मयंक हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की

उन्होंने मांग की कि बहुजन समाज पर होने वाले अत्याचारों को रोका जाए, दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो, महापुरुषों के बोर्ड और पोस्टर हटाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए, जनपद

By INA News Desk
Feb 9, 2026 - 23:25
38 Views
Deoband : भीम आर्मी ने एसडीएम कार्यालय पर धरना दिया, बहुजन समाज पर अत्याचार रोकने और मयंक हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की
Deoband : भीम आर्मी ने एसडीएम कार्यालय पर धरना दिया, बहुजन समाज पर अत्याचार रोकने और मयंक हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की

सहारनपुर जिले के देवबंद में भीम आर्मी ने बहुजन समाज के महापुरुषों के अपमान, समाज पर हो रहे उत्पीड़न को रोकने और मोहम्मद अलीपुरा गांव में मयंक की हत्या के वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर एसडीएम कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया।भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष शौर्य आंबेडकर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं और मोहम्मद अलीपुरा गांव के ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने एसडीएम युवराज सिंह और सीओ अभितेष सिंह को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि बहुजन समाज पर लगातार अत्याचार, अन्याय और उत्पीड़न की घटनाएं बढ़ रही हैं। असामाजिक तत्व महापुरुषों का अपमान कर रहे हैं।उन्होंने मांग की कि बहुजन समाज पर होने वाले अत्याचारों को रोका जाए, दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो, महापुरुषों के बोर्ड और पोस्टर हटाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए, जनपद सहारनपुर के पिठौरी और खतौली गुर्जर क्षेत्रों में संत शिरोमणि रविदास महाराज की जयंती मनाने की अनुमति दी जाए और बहुजन समाज के कार्यक्रमों में प्रशासन का अनावश्यक हस्तक्षेप बंद किया जाए।इसके अलावा ज्ञापन में 15 जनवरी को मोहम्मद अलीपुरा गांव में मयंक की हत्या के मामले में वांछित आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की गई। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि अगर जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।प्रदर्शन में रविकांत गौतम, नरेंद्र लांबा, रुपचंद, अरविंद कुमार समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

You May Read : Lucknow : बुंदेलखंड में ‘हर घर नल’ से बहती उम्मीद की धारा, गांव की महिलाओं को अब पानी के लिए नहीं तलाश करने पड़ते कुंए

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow