Deoband : हत्या के प्रयास के तीन वांछित आरोपी गिरफ्तार, चाकू बरामद; शीशम लकड़ी चोरी के दो आरोपी भी पकड़े

रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी। मंगलौर रोड चौकी पुलिस ने तीनों को बस स्टेंड से गिरफ्तार किया। निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल चाकू भी बरामद

Jan 20, 2026 - 21:33
26 Views
Deoband : हत्या के प्रयास के तीन वांछित आरोपी गिरफ्तार, चाकू बरामद; शीशम लकड़ी चोरी के दो आरोपी भी पकड़े
Deoband : हत्या के प्रयास के तीन वांछित आरोपी गिरफ्तार, चाकू बरामद; शीशम लकड़ी चोरी के दो आरोपी भी पकड़े

देवबंद कोतवाली पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में तीन वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस के अनुसार तल्हेड़ी खुर्द गांव के राजबीर उर्फ छोटा ने तहरीर देकर गांव के ही सुभाष और उसके बेटों मोनू व सोनू पर आरोप लगाया था। आरोप है कि रंजिश की वजह से आरोपी घर में घुसे, राजबीर और उनकी पत्नी के साथ मारपीट की और बीच-बचाव में आए बेटे हर्ष पर चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया।

रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी। मंगलौर रोड चौकी पुलिस ने तीनों को बस स्टेंड से गिरफ्तार किया। निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया गया है।

इसी तरह शीशम की लकड़ी चोरी के एक अन्य मामले में पुलिस ने भटौल गांव के हिमांशु और सिद्धार्थ को गिरफ्तार किया है। कपूरी गोविंदपुर गांव के राजेंद्र ने रिपोर्ट में आरोप लगाया था कि चोरों ने उनके खेत में खड़े दो शीशम के पेड़ काटकर चोरी कर लिए। जांच के दौरान पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़ा और चोरी की लकड़ी भी बरामद की।

Also Click : Lucknow : उत्तर प्रदेश दिवस-2026: विकास यात्रा और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का भव्य उत्सव, प्रसिद्ध कलाकारों की प्रस्तुतियां और ODOP प्रदर्शनियां होंगी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow