Lucknow : उत्तर प्रदेश दिवस-2026: विकास यात्रा और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का भव्य उत्सव, प्रसिद्ध कलाकारों की प्रस्तुतियां और ODOP प्रदर्शनियां होंगी

पर्यटन मंत्री ने कहा कि आधुनिकता और परंपरा का सुंदर मेल इस उत्सव की खासियत होगा। आयोजन में एक जनपद-एक उत्पाद, हस्तशिल्प, जीआई टैग उत्पाद, पर्यटन स्थलों, मि

Jan 20, 2026 - 21:19
Jan 20, 2026 - 21:20
 0  4
Lucknow : उत्तर प्रदेश दिवस-2026: विकास यात्रा और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का भव्य उत्सव, प्रसिद्ध कलाकारों की प्रस्तुतियां और ODOP प्रदर्शनियां होंगी
Lucknow : उत्तर प्रदेश दिवस-2026: विकास यात्रा और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का भव्य उत्सव, प्रसिद्ध कलाकारों की प्रस्तुतियां और ODOP प्रदर्शनियां होंगी

उत्तर प्रदेश दिवस-2026 के अवसर पर प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए प्रसिद्ध कलाकार अपनी कला के माध्यम से लोक परंपराओं, शास्त्रीय संगीत, नृत्य, भजन और समकालीन प्रस्तुतियों के जरिए प्रदेश की जीवंत सांस्कृतिक पहचान को सामने लाएंगे। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि यह उत्सव प्रदेश की विकास यात्रा और गौरवशाली सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक होगा।

कार्यक्रम में गायन, शास्त्रीय और लोक नृत्य, नाटक, भजन, सुगम संगीत, जनजातीय नृत्य और समकालीन प्रस्तुतियां होंगी। इनमें इंडियन ओशन बैंड अपनी ऊर्जावान प्रस्तुति से युवाओं को आकर्षित करेगा। अमित प्रकाश मिश्रा और प्रतिभा सिंह बघेल भजन और सुगम संगीत की भावपूर्ण प्रस्तुतियां देंगे। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय कथक, भरतनाट्यम और ओडिसी नृत्य की संयुक्त प्रस्तुतियां करेगा, जो शास्त्रीय नृत्य की विविधता और अनुशासन को दिखाएगी।

पर्यटन मंत्री ने कहा कि आधुनिकता और परंपरा का सुंदर मेल इस उत्सव की खासियत होगा। आयोजन में एक जनपद-एक उत्पाद, हस्तशिल्प, जीआई टैग उत्पाद, पर्यटन स्थलों, मिशन शक्ति, औद्योगिक विकास और विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश से जुड़ी प्रदर्शनियां लगेंगी। विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों, महिला शक्ति, युवाओं, उद्यमियों, चिकित्सकों और वैज्ञानिकों को उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान से नवाजा जाएगा।

वर्ष 2026 में वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम, चित्रकला कार्यशालाएं, संगीत-वादन, ओपन माइक, नाटक, कठपुतली, क्विज, रंगोली, पाक कला प्रतियोगिता, पतंगबाजी और युवा-जनसहभागिता वाले कार्यक्रम होंगे। पर्यटन विभाग प्रमुख पर्यटन स्थलों पर आधारित प्रदर्शनी और उत्तर प्रदेश पारंपरिक व्यंजन मेला लगाएगा। विदेशों में भारतीय दूतावासों के सहयोग से भी आयोजन होगा। मुख्यमंत्री की प्रेरणा और मार्गदर्शन में तीन दिवसीय इस उत्सव से उत्तर प्रदेश को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सशक्त, समृद्ध और सांस्कृतिक रूप से मजबूत राज्य के रूप में स्थापित करने में मदद मिलेगी।

Also Click : Ayodhya : राम जन्मभूमि परिसर में एकीकृत सचिवालय का निर्माण शुरू, 6 करोड़ रुपये की लागत से 42 कमरों का प्री-फैब्रिकेटेड भवन बनेगा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow