Sitapur : लहरपुर में होली के लिए प्रशासन सतर्क, मोबाइल टीमें तैनात रहेंगी
कोतवाली प्रभारी अरविंद सिंह ने बताया कि लहरपुर नगर में होली दो दिन मनाई जाती है। शांति बनाए रखने के लिए मोबाइल टीमें गठित की गई हैं जो लगातार इलाके में घूमकर
सीतापुर जिले के लहरपुर में होली पर्व को शांतिपूर्ण, सद्भावपूर्ण और सुरक्षित तरीके से मनाने के लिए प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। स्थानीय कोतवाली परिसर में हुई बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार सिंह ने अध्यक्षता की और कोतवाली प्रभारी अरविंद सिंह ने संचालन किया।
अपर पुलिस अधीक्षक ने आम लोगों से सहयोग मांगा और कहा कि होली के दौरान होने वाली दुर्घटनाओं को रोकना सबसे बड़ा लक्ष्य है। उन्होंने दोपहिया वाहन चलाने वालों से हेलमेट पहनने, बाइक पर सिर्फ दो लोग सवार रखने और शराब न पीने की अपील की। अराजक तत्वों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश भी दिए गए। कोतवाली प्रभारी अरविंद सिंह ने बताया कि लहरपुर नगर में होली दो दिन मनाई जाती है। शांति बनाए रखने के लिए मोबाइल टीमें गठित की गई हैं जो लगातार इलाके में घूमकर निगरानी करेंगी। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त सावधानी बरती जाएगी।
बैठक में नगर पालिका परिषद अध्यक्ष हाजी जावेद अहमद से श्री रामलीला मैदान के पक्का तालाब तीर्थ में होली के बाद होने वाले स्नान के दौरान दुर्घटना रोकने के लिए जल स्तर कम रखने की अपील की गई। इस मौके पर पालिका अध्यक्ष हाजी जावेद अहमद, सभासद मनीष शुक्ला, ग्राम प्रधान विवेक शुक्ला, अनुप पांडे, शुभम श्रीवास्तव, मोहम्मद आलम, एकलाख खां, मनमोहन गुप्ता, धर्मेंद्र पांडे सहित कई ग्राम प्रधान और सभासद मौजूद रहे।
Also Click : Sambhal : वक्त की कमी और कानूनी पेच में उलझा 'नेजा मेला', अध्यक्ष शाहिद मसूदी बोले- अब सुप्रीम कोर्ट की तैयारी?
What's Your Reaction?











