Kushi Nagar : कुशीनगर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 5 भट्ठियां ध्वस्त और 7 क्विंटल लहन नष्ट

पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देश और अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा के पर्यवेक्षण में जिले भर में अवैध शराब बनाने, निकालने, ढोने और बेचने के खिलाफ लगातार

Feb 28, 2026 - 22:08
 0  5
Kushi Nagar : कुशीनगर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 5 भट्ठियां ध्वस्त और 7 क्विंटल लहन नष्ट
Kushi Nagar : कुशीनगर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 5 भट्ठियां ध्वस्त और 7 क्विंटल लहन नष्ट

कुशीनगर जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को बड़ी कामयाबी मिली। क्षेत्राधिकारी कसया कुन्दन कुमार के नेतृत्व में थाना कसया पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने अवैध शराब बनाने के एक बड़े ठिकाने को नेस्तनाबूद कर दिया। इस कार्रवाई से शराब तस्करों में खलबली मच गई।

पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देश और अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा के पर्यवेक्षण में जिले भर में अवैध शराब बनाने, निकालने, ढोने और बेचने के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई हो रही है। इसी क्रम में कसया क्षेत्र के ग्राम भैसहा हेतिमपुर के पास दबिश दी गई। जांच में अवैध शराब उत्पादन का सक्रिय स्थान मिला जहां से लगभग 7 क्विंटल लहन और 5 अवैध शराब भट्टियां बरामद हुईं। टीम ने मौके पर ही सभी लहन और भट्टियों को कानूनी तरीके से नष्ट कर दिया।क्षेत्राधिकारी कुन्दन कुमार ने कहा कि कसया क्षेत्र में अवैध शराब का कारोबार बिल्कुल नहीं चलने दिया जाएगा। ऐसी गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई होगी। इस कार्रवाई में क्षेत्राधिकारी कुन्दन कुमार, आबकारी निरीक्षक अरुण कुमार, थानाध्यक्ष अभिनव मिश्रा, उप निरीक्षक रूद्र प्रताप सिंह, सुजीत कुमार पांडे, बरूणेश उपाध्याय, बंदना खरवार, महिला कांस्टेबल आरती देवी, अंकिता सिंह और आबकारी पुलिस कसया शामिल रहे।

Also Click : Sambhal : वक्त की कमी और कानूनी पेच में उलझा 'नेजा मेला', अध्यक्ष शाहिद मसूदी बोले- अब सुप्रीम कोर्ट की तैयारी?

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow