Hathras : होली से पहले हाथरस में आबकारी टीम का औचक निरीक्षण, स्टॉक का मिलान किया

निरीक्षण के दौरान दुकानों में मौजूद स्टॉक की जांच की गई। टेस्ट खरीदारी करके बिक्री की प्रक्रिया देखी गई। साथ ही सीसीटीवी कैमरों की स्थिति भी जांची गई और दुकान मालिकों को ज

By INA News Desk
Feb 27, 2026 - 23:20
48 Views
Hathras : होली से पहले हाथरस में आबकारी टीम का औचक निरीक्षण, स्टॉक का मिलान किया
निरीक्षण करते आबकारी निरीक्षक क्षितिज कुमार

हाथरस जिले में होली पर्व को देखते हुए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत थाना मुरसान क्षेत्र के लुहेटा, कोटा, मुरसान कस्बा और बामोली जैसे जगहों पर देशी और कंपोजिट मदिरा की दुकानों का अचानक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान दुकानों में मौजूद स्टॉक की जांच की गई। टेस्ट खरीदारी करके बिक्री की प्रक्रिया देखी गई। साथ ही सीसीटीवी कैमरों की स्थिति भी जांची गई और दुकान मालिकों को जरूरी निर्देश दिए गए।

कार्रवाई में आबकारी निरीक्षक हाथरस सदर क्षितिज कुमार और विभागीय कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने कहा कि त्योहार के समय अवैध शराब की बिक्री और किसी भी तरह की गड़बड़ी पर सख्त नजर रखी जाएगी।

Also Click : Hardoi : हरदोई में नकली कोडीनयुक्त खांसी सिरप का बड़ा खुलासा- 1500 बोतलें जब्त, पिता-पुत्र पर मुकदमा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow