Hathras : सिकंदराराऊ स्टेशन पर बड़ा हादसा टला, मालगाड़ी के नीचे फंसा युवक सुरक्षित निकला
मौके पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया और युवक को पटरी के बीच लेट जाने को कहा। युवक ने समझदारी दिखाई और पेट के बल लेट गया। पूरी मालगाड़ी उसके ऊपर से गुजर गई। ट्रेन निकल
हाथरस जिले के सिकंदराराऊ रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा हादसा बाल-बाल टल गया। एक युवक खड़ी मालगाड़ी के नीचे से पटरी पार करने की कोशिश कर रहा था। तभी ट्रेन को सिग्नल मिला और डिब्बे चलने लगे, जिससे वह पहियों के बीच फंस गया।
मौके पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया और युवक को पटरी के बीच लेट जाने को कहा। युवक ने समझदारी दिखाई और पेट के बल लेट गया। पूरी मालगाड़ी उसके ऊपर से गुजर गई। ट्रेन निकलने के बाद वह सुरक्षित बाहर आया और उसे कोई गंभीर चोट नहीं आई। घटना के बाद स्टेशन पर हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने रेलवे प्रशासन से पटरी पार करने वालों पर सख्ती करने और जागरूकता फैलाने की मांग की है, ताकि आगे ऐसे हादसे न हों।
Also Click : Hardoi : हरदोई में नकली कोडीनयुक्त खांसी सिरप का बड़ा खुलासा- 1500 बोतलें जब्त, पिता-पुत्र पर मुकदमा
What's Your Reaction?











