Hathras News: संविधान रक्षा यात्रा में लखनऊ कूच करेंगे हाथरस के कांग्रेसी
समान अधिकार और मताधिकार की रक्षा के संकल्प के साथ 26 नवंबर को लखनऊ में निकलने वाली संविधान रक्षा यात्रा में
हाथरस। समान अधिकार और मताधिकार की रक्षा के संकल्प के साथ 26 नवंबर को लखनऊ में निकलने वाली संविधान रक्षा यात्रा में हाथरस से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल होंगे। मंगलवार को जिला कांग्रेस कमेटी की प्रेसवार्ता में जिला अध्यक्ष पं. विवेक उपाध्याय ने तैयारियों की जानकारी दी। यात्रा के जिला कोऑर्डिनेटर एवं अलीगढ़ के पूर्व जिलाध्यक्ष गिरवर शर्मा ने बताया कि यात्रा नेहरू भवन से शुरू होकर गांधी प्रतिमा और एनसीसी भवन होते हुए हजरतगंज स्थित डॉ. अंबेडकर प्रतिमा पर संपन्न होगी।
यहां पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी। उन्होंने कहा कि संविधान, लोकतंत्र और वोट की ताकत बचाने के लिए कांग्रेस संघर्षरत है। विवेक उपाध्याय ने कहा कि संविधान लोकतंत्र की नींव है और प्रत्येक नागरिक के मताधिकार की रक्षा जरूरी है। हेमंत सेंगर और मथुरा प्रसाद कुशवाह ने भी यात्रा में भागीदारी का संकल्प जताया। प्रेसवार्ता में छोटे लाल उपाध्याय, नवीन उपाध्याय, रिंकू सिंह, राय साहब, भूपेंद्र कुशवाह, रितेश सिंह, अवधेश कुमार, राहुल, जीतू चौधरी, नाजिर कुशवाह और हिमांशु जय हिंद मौजूद रहे।
What's Your Reaction?

